{"_id":"59ef54ad4f1c1b60678b72b4","slug":"171508857005-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन चैंपियनशिप : नोएडा की समायरा बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन चैंपियनशिप : नोएडा की समायरा बनीं चैंपियन
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर अनिल कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। प्रकाश नारायण श्रीवास्तव यूपी स्टेट प्राइज मनी बैडमिंटन प्रतियोगिता के आखिरी दिन फाइनल में रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। अंडर-13 बालिका वर्ग के कड़े मुकाबले में नोएडा की समायरा पनवार और बालक वर्ग में यहीं के नीर नेहवाल ने खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 बालक वर्ग में यूपीबीए के आयुष राजगुप्ता और बालिका वर्ग में यहीं की मानसी सिंह ने जीत हासिल की। युगल वर्ग के अंडर-13 बालक वर्ग में यूपीबीए के आकाश सिंह और आयुष राजगुप्ता और बालिका युगल में समायरा पनवार और सृद्धि कुमारी विजेता बनीं।
रीजनल स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में पहला मुकाबला एकल वर्ग के अंडर-13 बालिका वर्ग में नोएडा की समायरा ने यहीं की सिद्धी कुमारी को 21-13, 21-18 से पराजित किया। बालक वर्ग में नोएडा के नीर नेहवाल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी गोरखपुर के शिवम श्रीवास्तव को 21-12, 21-13 से हराया। अंडर-15 बालक वर्ग में यूपीबीए के आयुष राजगुप्ता ने लखनऊ के सारस्वत को 21-14, 21-18, बालिका एकल वर्ग में यूपीबीए की मानषी ने कानपुर की प्रिया शुक्ला को 21-10, 21-11 से पराजित किया। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि कमिश्नर अनिल कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में अंपायर गौरव खन्ना, अजेंद्र राय, इरशाद अहमद, शकील खान, अजय सिंह, महेंद्र मोहन गुप्ता, विजय शंकर श्रीवास्तव ने सराहनीय भूमिका निभाई। इस दौरान प्रेम नारायण श्रीवास्तव, मंकेश्वर नाथ पांडेय, श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, राजित श्रीवास्तव, योगेंद्रनाथ यादव, ओपी सिंह आदि मौजूद थे।