फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार संभाला

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार संभाला

Mon, 17 Jul 2017 08:10 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार संभाला
घनश्याम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रिय अधिकारी का पदभार संभाला। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गोरखपुर मंडल के नवागत क्षेत्रीय अधिकारी घनश्याम ने मुख्यमंत्री का शहर होने की बात कहते हुए सभी स्टाफ के सदस्य को सक्रियता के साथ काम करने को कहा है। इसके साथ ही कार्यों को समय पर पूरा करने की हिदायतें दी हैं। सोमवार को दफ्तर में कार्यभार संभालने के बाद वे मातहतों को दिशा निर्देश दे रहे थे। हालांकि घनश्याम चार जुलाई को ही गोरखपुर आ गए थे। वे बनारस में भी क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।


घनश्याम आमी नदी, राप्ती नगर और रामगढ़ ताल में शहर का कचरा और गंदगी गिरने के मामले में एनजीटी की सुनवाई की तैयारी में जुटे हैं। मामले में किन-किन पहलुओं को मजबूती के साथ रखा जाए, संबंध में विभाग के सदस्यों से जानकारी दे रहे हैं और केस से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। घनश्याम ने सुनवाई के लिए अपना पक्ष रखने के लिए खुद को तैयार बताया। कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली में एनजीटी की सुनवाई होगी। पर्यावरण स्वच्छता को प्रयासरत होने की बात कहते हुए घनश्याम ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को हल करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed