{"_id":"5cd5d103bdec2207226ea215","slug":"161557516547-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मतिथि में हेरफेर पर तीन महिला फुटबॉल खिलाड़ी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मतिथि में हेरफेर पर तीन महिला फुटबॉल खिलाड़ी निलंबित
Sat, 11 May 2019 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग जन्मतिथि का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना गोरखपुर मंडल की तीन फुटबाल खिलाड़ियों को भारी पड़ा है। भारतीय फुटबाल संघ ने इसके लिए निदा इब्राहिम, सोनम और मुस्कान खान को तीन साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। आरोपी खिलाड़ी 30 मई 2022 तक संघ की ओर से पंजीकृत किसी भी जिला, प्रादेशिक और राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
जिला फुटबाल संघ के संयोजक हमजा खान ने बताया कि इन खिलाड़ियों की ओर से राष्ट्रीय स्तर की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए जो जन्मतिथि प्रमाण दिया गया, उनमें तारीख अलग-अलग थी। खिलाड़ियों से जब इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। इसके बाद कार्रवाई की संस्तुति की गई।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।