{"_id":"5c66f02cbdec2211d240c553","slug":"161550250028-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमला : हर ओर गम और गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमला : हर ओर गम और गुस्सा
Fri, 15 Feb 2019 10:30 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ तिराहे पर डॉ. चंद्रेश उपाध्याय की अगुवाई में शुक्रवार देर शाम बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जम्मू- श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पुलवामा के लेथपोरा में हुए आत्मघाती हमले से जिले के लोग आक्रोशित हैं। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों, स्कूलों और कार्यालयों में लोगों ने हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कई स्थानों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर जैश-ए-मोहम्मद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। आयोजनों में लोगों ने एक स्वर में केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन की अगुवाई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, मंत्री अंजनी कुमार दूबे, परमात्मा मिश्रा, संजय पाठक, संतोष पांडेय, शुभांगी द्विवेदी ने एक स्वर में सेना को कार्रवाई करने की छूट देने और अलगाववादी नेताओं को नजरबंद करते हुए देश के अन्य जेलों में स्थानांतरित करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने बार की ओर से 25 हजार की राशि इकट्ठा कर जवानों के परिजनों को देने की बात कही। इस दौरान रमेश पांडेय, राजेश तिवारी, अखिलेश नरायण श्रीवास्तव, दिव्य प्रकाश शुक्ल, कृपाशंकर त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, रामंशकर द्विवेदी, रियाज अहमद, राघवेंद सिहं, एसबी सिंह, एचएन उपाध्याय, शेखर सिंह, अनिल विश्वकर्मा, देवानंद श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, शत्रुघ्न चौधरी मौजूद रहे। रघुबर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ब्रज किशोर त्रिपाठी की मौजूदगी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में निमिष शुक्ला, रवि मिश्र, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। टैक्स बार एसोसिएशन ने भी शोक जताया।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील प्रांगण में एसडीएम इटवा त्रिभुवन, अधिवक्ता सिराजुद्दीन खां, एसपी सिंह, लेखपाल सुनील कुमार श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव हकीकुल्लाह, एडवोकेट गजेन्द्र प्रताप सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर विरोध जताया। प्रधानाचार्य आरएस त्रिपाठी, विमल कुमार उपाध्याय, विकास कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मोहाना थाने में एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव, आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या राजकुमारी पांडेय, बीआरसी में बीईओ धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, मिडास लर्निंग स्कूल में रामशरन, विजडम पब्लिक स्कूल में जितेंद्र जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम में आशीष चौधरी व अनीता पांडेय की मौजूदगी में श्रद्धांजलि सभा हुई।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के बच्चों ने रैली निकालकर विरोध जताया। इस दौरान सेक्टर प्रमुख अजय गुप्ता, सुरेश प्रजापति, मारुतिनंदन, रोहित, अजय मौर्य आदि मौजूद रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में मस्तान सिंह भाटिया, प्रिंसिपल परमजीत सिंह भाटिया, आरके पांडेय, कमला प्रसाद आदि मौजूद रहे। तहसील में धरने के दौरान लेखपालों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।