फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पहले पेज पर - खजनी में तीन हत्या

पहले पेज पर - खजनी में तीन हत्या

Sat, 22 Dec 2018 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
पहले पेज पर - खजनी में तीन हत्या

विज्ञापन
गोरखपुर में पति-पत्नी समेत तीन की धारदार हथियार से हत्या
खजनी के दो परिवारों में घर पर कब्जे के लिए चल रहा था विवाद, दोनों पक्ष से दस हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खजनी के पुरसापुर गांव के सहसपुर उर्फ कुंवरजोत टोले में एक मकान पर कब्जे के विवाद में शुक्रवार की शाम पति-पत्नी दुर्गा सिंह (68), कमलावती (65) सहित तीन लोगों की तलवार और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुंशी उर्फ राम मनोहर यादव ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। तिहरे हत्याकांड की सूचना पाकर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्ष से दस आरोपियों को हिरासत में लिया है।
गांव में दुर्गा सिंह और मुंशी उर्फ राममनोहर यादव (45) के बीच एक मकान का विवाद था। गांववालों के मुताबिक दुर्गा के भाई पारस सिंह और दुलारे सिंह ने कुछ वर्ष पहले अपना खेत नौ लाख रुपये में बेचा था। यह खेत कोटेदार मुंशी ने खरीदा था। कुछ समय बाद ही मुंशी ने दुर्गा के पुश्तैनी मकान पर ताला बंद कर दिया। वह कहने लगा कि उसने मकान भी खरीदा है। इसका ईंट-भट्टे पर काम करने वाले दुर्गा सिंह और उनकी पत्नी कमलावती ने विरोध किया। दोनों ने कहा कि घर पुश्तैनी है, जिसे कोई बेच नहीं सकता।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुर्गा मकान के मुख्य दरवाजे पर बंद ताला खोलने पहुंचे तो विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। दुर्गा सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए, जबकि कमलावती पर कुल्हाड़ी, तलवार से हमला किया गया। मौके पर दोनों के शव क्षत-विक्षत पड़े मिले। इस घटना से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने कोटेदार मुंशी को निर्ममता से पीटा। उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसेे गंभीर हाल में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनाव देख पुलिस, पीएसी तैनात
गोरखपुर। तीन लोगों की हत्या के बाद से गांव में तनाव है। इसे देखते हुए पुलिस, पीएसी तैनात कर दी गई है। मकान के विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed