फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   लूट

लूट

Mon, 22 Apr 2019 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
लूट
जेवरात उधार लेकर लूट की दी सूचना
विज्ञापन

रामकोला। स्वर्ण व्यवसायी से उधार जेवरात लेकर बेचने पर रकम लौटाने की बात कह कर निकले युवक ने बाद में लूट की सूचना दी। उसके बाद व्यवसायी परेशान हो गया और फिर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस फेरीवाले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

नगर में रमेश कुमार सोनी की सोने-चांदी की दुकान है। उनकी दुकान से जेवरात लेकर धनेश वर्मा ने बेचने के बाद रकम लौटाने की बात की। धनेश वर्मा ने करीब 32 ग्राम सोने तथा कुछ चांदी के जेवरात लेकर गांव-गांव बेचने निकल गया। थोड़ी देर बाद उसने फोन पर रमेश को सूचना दी कि बदमाशों ने असलहा दिखाकर सारा गहना लूट लिया। पहले तो दुकानदार रमेश कुमार सोनी ने अपने स्तर से उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने फेरी लगाकर जेवरात बेचने वाले युवक को पकड़ कर थाने ले गई। उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि धनेश वर्मा नामक युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और फिर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed