{"_id":"5a71c8c24f1c1b8a268b78b3","slug":"161517406402-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज की घटना सोची-समझी साजिश : नरेश उत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज की घटना सोची-समझी साजिश : नरेश उत्तम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 31 Jan 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार झूठ बोलने में माहिर है। कासगंज की घटना सोची-समझी साजिश के तहत कराई गई है। अगर निष्पक्षता से जांच हुई तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इसी तरह विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास के बाहर आलू फेंकने के मामले में भाजपा को घेरते हुए नरेश उत्तम ने कहा कि किसानों ने ही आलू फेंके थे लेकिन सरकार ने उनकी दिक्कतों को दूर करने के बजाए दूसरों पर दोषारोपण कर पल्ला झाड़ लिया।
कैंपियरगंज के एक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि सरकार बनाने से पहले भाजपा ने जो वादा किया था उसमें से कोई भी पूरा नहीं किया। केंद्र की भाजपा सरकार ने हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कही थी। इस हिसाब से अब तक 7.50 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी मिल जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं पर सरकार मानने को तैयार नहीं है। मौत की वजह ठंड बताई जा रही है। गैस, पेट्रोल-डीजल, बिजली, दवाई, पढ़ाई, सिंचाई सब के दाम आसमान छू रहे हैं। चारों तरफ हताशा छाई है। चुनावी तैयारियों पर उन्होंने कहा आने वाले गोरखपुर सदर और फू लपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत मैदान में उतरेगी।
डॉ मंजर, फाजिल समेत कई ने सदस्यता ली
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में न्यूरो सर्जन डॉ. मंजर कमाल, डॉ. फाजिल अहमद समेत 30 से अधिक लोगों ने सपा की सदस्यता ली। इनमें मुख्य रूप से साजिद मेराज, नेहाल अहमद खान, ताबिश नेहाल, सादिक खान, मेराज आलम, रफीक, रेहान अहमद सिद्दकी, नजीर उस्मानी, जैद इकराम, निखिल कुमार त्रिपाठी, मिर्जा फहद बेग, अफरोज अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सपाइयों ने किया स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का नौसड़ से लेकर बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय तक सपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जिआउल इस्लाम, मोहसिन खान, अवधेश यादव, जवाहर लाल मौर्या, रामभुआल निषाद, राजमती निषाद, सिंहासन यादव, कृष्ण भान सिंह , कीर्ति निधि पाण्डेय, राघवेंद्र तिवारी राजू, फि रंगी प्रसाद, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मैना भाई, मनोज यादव, पंकज शाही, मिर्जा कदीर बेग, जयप्रकाश यादव, अशोक यादव, हाजी शकील, अंसारी, शहाब अंसारी, रूपावती बेलदार, पप्पू चौधरी, अखिलेश यादव, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, बिंदा देवी, नमिता सिंह, पुजारी यादव, सोहराब खान, राम प्रवेश यादव आदि मौजूद रहे।