{"_id":"5a6f1e3e4f1c1ba5268b71bd","slug":"161517231678-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव, सौम्या और सनुराग बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव, सौम्या और सनुराग बने चैंपियन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता के प्रतिभागी सम्मानित किए गए।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिला शतरंज संघ से संबद्ध ब्रेन चेस एकेडमी के तत्वावधान में रविवार को एसएस एकेडमी में आयोजित 21वीं जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग का खिताब गौरव दीक्षित ने अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग का खिताब सौम्या सिंह के नाम रहा। अंडर-13 बालिका वर्ग का खिताब पांच में साढ़े तीन अंक अर्जित कर विजया अग्रवाल ने जीता। अंडर-13 बालक वर्ग का खिताब बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय रेटेट खिलाड़ी सनुराग भाटिया ने पांच में साढ़े चार अंक बनाकर अपने नाम किया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 39 खिलाड़ियों प्रतिभाग किया था, जिनमें चार अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल रहे।
प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में साढ़े तीन अंक बनाकर अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रसेश श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर रहे। वहीं तीन अंक बनाकर विनय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 बालक वर्ग में बकल्स व प्रोग्रेसिव के आधार पर साढ़े चार अंक बनाकर आर्यन सरन दूसरे और आभास सिंह चार अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 बलिका वर्ग में तीन अंक बनाकर दूसरे स्थान पर शरन्या सिंह रहीं।
सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि आशुतोष बंका व प्रतियोगिता के संरक्षक कनक हरि अग्रवाल ने शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक नितेश श्रीवास्तव, पुनीत निषाद, अक्षय, शशि प्रकाश आदि मौजूद रहे।