{"_id":"5a3bf99b4f1c1bc1678c2e00","slug":"161513879963-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो बनाकर सात साल तक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो बनाकर सात साल तक दुष्कर्म
basti
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकोलिया (बस्ती)। क्षेत्र के एक गांव की बालिका के साथ बृहस्पतिवार को वीडियो बनाकर गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पैकोलिया थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब पीड़िता के परिवारवाले उसकी शादी के लिए वर ढूंढने लगे। जानकारी पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। पीड़िता के अनुसार, वह 2010 में क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा (नाबालिग) थी। अगस्त में परीक्षा फार्म में फोटो लगाने के लिए वह लालपुर क्षेत्र के एक स्टूडियो में फोटो खिंचवाने और मार्कशीट आदि की फोटो कॉपी कराने गई। इस दौरान दुकानदार लवकुश ने उसे चाय में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। बेसुध होने पर दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। बदनामी के डर से वह चुप रही। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो दोनों पक्षों में सुलहनामा हुआ और उससे सुलहनामे पर जबरन हस्ताक्षर करा लिया गया। इस बाबत थाना प्रभारी अवधेशराज सिंह ने बताया कि आरोपी शादी में दखल दे रहे थे। तहरीर के आधार पर आरोपी लवकुश, उसके भाई डब्लू, पिता त्रियुगी नरायन, रत्नेश (सभी लालपुर पंडित के निवासी) के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं चांदा चौबे निवासी पांचवें आरोपी इन्द्रमणि चौबे की मौत हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन