फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मौत के बाद भी 38 मृतक लोग ले रहे थे समाजवादी पेंशन

मौत के बाद भी 38 मृतक लोग ले रहे थे समाजवादी पेंशन

Mon, 18 Dec 2017 11:58 PM IST
basti
basti Updated Mon, 18 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मौत के बाद भी 38 मृतक लोग ले रहे थे समाजवादी पेंशन
बस्ती। जिले के 63013 लोगों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था। अब तक 55 हजार लाभार्थियों की जांच में यह बात सामने आयी है कि इसमें से 2604 अपात्र समाजवादी पेंशन का लाभ ले रहे थे, इसमें से 38 मृत हैं। अब तक की जांच में सबसे अधिक अपात्र रामनगर ब्लॉक में मिले हैं। इनकी संख्या 471 है। जांच में अपात्र मिले लोगों से वसूली के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। दरअसल, सपा शासन में वर्ष 2014-15 में समाजवादी पेंशन योजना की शुरूआत हुई थी। इसके तहत लाभार्थी को हर माह पांच सौ रुपये पेंशन के रूप में देने का प्रावधान है। वर्ष 2016-17 तक भुगतान के बाद योजना स्थगित रखा गया है। इसकी जानकारी गत दिनों बस्ती दौरे पर समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने दी थी। भाजपा सरकार बनते ही इस योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कराने का आदेश सभी डीएम को दिया गया। लगभग चार माह पहले इसके लिए 98 जिला स्तरीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कर्मियों और सुपरवाइजरों की टीम जांच में लगी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर तक की जो रिपोर्ट आई है, इसके अनुसार, 2604 लोग अपात्र मिले हैं, इसमें से 38 मृत हैं। इन सभी को धन की रिकवरी के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


सबसे अधिक रामनगर में 471 अपात्र मिले
विभाग को मिली सत्यापन रिपोर्ट में कप्तानगंज ब्लॉक में 85, गौर में 59, साऊंघाट में 318, हर्रैया में 188, रूधौली में 76, विक्रमजोत में 250, दुबौलिया में 113, बनकटी में 182, कुदरहा में 118, सल्टौआ में 114, बहादुरपुर में 116, रामनगर में 471, परशुरामपुर में 434 और नगरपालिका क्षेत्र में 65 अपात्र सहित कुल 2604 अपात्र पाए गए। अभी 8013 की जांच होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed