फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बास्केटबाल प्रितयोगिता

गोरखपुर मंडल ने जीता बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब

Sat, 04 Nov 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Nov 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
बास्केटबाल प्रितयोगिता
प्रतियोगिता की विजेता गोरखपुर टीम को पुरस्कृत किया गया। - फोटो : Amar Ujala
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए राज्य स्तरीय पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शनिवार को गोरखपुर ने लखनऊ मंडल की टीम को 72-62 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। गोरखपुर के अटल राय ने 30, पंकज ने 21 और लखनऊ के अंकित ने 17, अश्वनी ने 11 अंक बनाए।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल गोरखपुर और वाराणसी के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर ने वाराणसी को 54-45 अंकों से शिकस्त दी। गोरखपुर के पंकज ने 15 और वाराणसी के ललित ने भी 15 अंक बनाए। दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने मेरठ को 70-18 अंकों से पराजित किया। लखनऊ के अश्वनी ने 22 और मेरठ के अंकित ने 17 अंक बनाए। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर राहुल पांडेय, एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed