{"_id":"59a032724f1c1bcf058b49a9","slug":"161503670898-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नहीं आएगी मोरध्वज व शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नहीं आएगी मोरध्वज व शहीद
Updated Fri, 25 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हरियाणा में हिंसा के चलते हरियाणा और पंजाब की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रेलवे ने निरस्त कर दीं, जबकि कुछ ट्रेनें बीच रास्ते तक ही चलाई गईं। शुक्रवार को अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस और जम्मूतवी-बरौनी मोरध्वज एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई, जबकि 27 अगस्त को बरौनी से चलने वाली मोरध्वज एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है।
इसके अलावा कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही निरस्त कर दिया गया। 24 अगस्त को सहरसा से चली 15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस सहारनपुर, सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस नई दिल्ली, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस दिल्ली तथा 25 अगस्त को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस व चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस सहारनपुर तक ही चली। अचानक इन ट्रेनों के निरस्त होने से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जानकारी होते ही पहले से इन ट्रेनों में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों की भीड़ आरक्षण केंद्र पर टिकट रिफंड कराने के लिए लग गई।