{"_id":"599c746b4f1c1b206f8b47bd","slug":"161503425643-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत सामग्री बांट पीड़ितों का हाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत सामग्री बांट पीड़ितों का हाल जाना
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सका बाजार(सिद्धार्थनगर)। बाढ़ग्रस्त जिले का हाल जानने प्रभारी मंत्री चेतन चौहान मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। पूरे प्रशासनिक अमले के साथ मोटर बोट से जलमग्न गांव में पहुंचे प्रभारी मंत्री ने पीड़ितों के दर्द को सुना। उन्हें राहत सामग्री दी और आश्वस्त किया कि सरकार उन्हें आगे भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। डीएम को प्रभावित गांवों में सर्वे कराकर जान-माल और फसलों की क्षति का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा, जिससे सहायता राशि स्वीकृत कराकर वितरण की जा सके। उन्होंने गांवों में तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजने का भी निर्देश दिया।प्रभारी मंत्री ने उसका ब्लाक के चौबाहेडीह, रेहरवा, लाऊखाई गांव में करीब तीन सौ लोगों में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, दो किलो दाल, पांच किलो आलू, माचिस-मोमबत्ती, नमक का पैकेट वितरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके प्रति संवेदनशील है और हर संभव मदद के लिए तत्पर भी रहेगी। यही कारण है कि मुख्यमंत्री खुद यहां आकर गांवों में घूम चुके हैं। सांसद, विधायक लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगे हुए हैं। यह पहला मौका है, जब बिना समय गवांए राहत कार्य के लिए तत्काल धनराशि जारी की गई है। अभी जरूरी खाद्य सामग्री दी जा रही है, जल्द ही तेल-मसाला, हल्दी सहित 16 सामानों का एक अन्य पैकेट भी दिया जाएगा। डीएम को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित कोई भी भूखा न रहे, दवा के अभाव में किसी की मौत नहीं होनी चाहिए। राहत सामग्री वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। वितरण के दौरान सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, सदर विधायक श्यामधनी राही, उसका चेयरमैन हेमंत जायसवाल, दयाराम लोधी सहित डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी सत्येंद्र कुमार, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल, एसडीएम डॉ.महेंद्र कुमार, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
पहली बार बाढ़ पीड़ितों तक मदद लेकर पहुंचे मंत्री
बाढ़ से जिले का पुराना नाता है। हर साल सैकड़ों गांव बाढ़ की विभिषिका झेलते हैं। उसका ब्लाक का चौबाहेडीह, रेहरवा, लाऊखाई जैसे गांव भी उन्हीं में एक है। पिछली सरकारों में भी यहां बाढ़ आई, लोग तबाह हुए, मगर कभी कोई सरकार सीधे उन तक नहीं पहुंची थी। मंगलवार को पहला मौका था जब सरकार के कैबिनेट मंत्री खुद राहत सामग्री लेकर ग्रामीणों के बीच आए थे। राहत सामग्री की मात्रा भी पूर्व की अपेक्षा अधिक रही। ग्रामीणों में इसे लेकर संतोष का भाव रहा। गांव के रोकन, राधेश्याम, मीना, कुमारी, रतूला आदि ने बताया कि पहले कोटेदार राशन देता था तो उसमें कटौती भी कर ली जाती थी। इस बार बंद पैकेट में सामग्री देने से राहत है।