{"_id":"599c71bd4f1c1b117f8b4622","slug":"161503424957-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों की हड़ताल से लेन-देन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों की हड़ताल से लेन-देन प्रभावित
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बैंकों के निजीकरण के विरोध में जिले में राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मियों की हड़ताल से व्यापारियों समेत आम लोगों को भी दिक्कतें हुई। लेने-देन के साथ चेक क्लियरेंस समेत जरूरी कार्य प्रभावित हुए। बैंक ड्राफ्ट आदि नहीं बन पाए। बैंक कर्मी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर जुटे और सरकार के खिलाफ रोष जताया।
मंगलवार को यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मी हड़ताल में शामिल हुए। नगर में एसबीआई की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए। राजकुमार शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में बैंकों का निजीकरण न किया जाए। विलय और बैंकों के एकीकरण की योजना को बंद किया जाए। भारतीय रिजर्व बैंक और भारत सरकार के अनुसार बैंकों की पेंशन योजना में भी सुधार की मांग की। जीएसटी के नाम पर सेवा शुल्क बढ़ाने का विरोध किया। एनपीए वसूली में संसदीय समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने अन्य प्रमुख मांगों का भी जिक्र किया। इस मौके पर रामानुज सिंह, अभिषेक कुशवाहा, आरसी लाल, आशुतोष, राजेश कुमार, संदीप, आनंद, जयचंद, एके अग्निहोत्री, अमर कुमार, अखिलेश कुमार, परीक्षित, कैलाश गुप्ता, वीरेंद्र भारती आदि बैंक कर्मी मौजूद रहे।