फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सेडिका फर्जीवाड़ा: कुलपति ने कहा बनेगी जांच कमेटी

सेडिका फर्जीवाड़ा: कुलपति ने कहा बनेगी जांच कमेटी

Mon, 17 Jul 2017 08:17 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
सेडिका फर्जीवाड़ा: कुलपति ने कहा बनेगी जांच कमेटी
सेंट एंड्रयूज कॉलेज। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्राचार्य की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति ने फर्जीवाड़े की जांच के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर अनुमोदन हासिल करने के प्रकरण को कुलपति ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि कमेटी के गठन के लिए सदस्यों पर विचार चल रहा है।


जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर शहर के नामी कॉलेज सेंट एंड्रयूज के प्राचार्य डॉ. जेके लाल ने शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू कर दिया। शुक्रवार को एग्लिकन चर्च ऑफ इंडिया, लखनऊ की सेक्रेटरी मधुलिका जोयश ओर से प्राचार्य डॉ. जेके लाल के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया था कि सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज में जूलॉजी, बॉटनी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स सहित कई विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में प्राचार्य ने यूनिवर्सिटी को अंधेरे में रखकर अनुमोदन हासिल किया। अब यूनिवर्सिटी की ओर से भी जांच शुरू होने के बाद प्राचार्य की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। इस बाबत शनिवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed