{"_id":"594ac0094f1c1b465c8b469a","slug":"161498071049-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में राजगीर की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में राजगीर की मौत, साथी गंभीर
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर महदेवा गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राजगीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी परतावल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीती रात परसा बुजुर्ग गांव से राजगीर मोनू प्रसाद (27) और संदीप गुप्ता निवासी चौकमाफी थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर बाइक से घर जा रहे थे। ये लोग जैसे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर महदेवा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे राजगीर मोनू प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे संदीप गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि संदीप गुप्ता के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई और शरीर में गंभीर चोट लगी हैं। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी परतावल अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।