{"_id":"5d1270e98ebc3e3c70301f72","slug":"15614896227-gorakhpur-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका कक्ष में महिला से वसूली का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका कक्ष में महिला से वसूली का वीडियो वायरल
Wed, 26 Jun 2019 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल में वसूली का एक और वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। अभी कुछ दिन पहले ही बेहतर इलाज के नाम पर रुपये लेने का मामला समाने आया था। ताजा मामला टीकाकरण कक्ष का है। यहां पर बच्चे को टीका लगवाने आई महिला से कर्मचारियों द्वारा रुपये मांगे गए हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन कर्मचारी वहां पर मौजूद होकर रुपये वसूल रहे हैं। उधर, मामला संज्ञान में आने के बाद एसआईसी ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है।
वीडियो में निमोनिया से बचाव के लिए लगने वाले टीका के लिए एएनएम ने रुपये लिए हैं। वैक्सीन की महिला अस्पताल में आपूर्ति नहीं है। वैक्सीन को सिद्धार्थनगर या बस्ती से मंगवाकर लगाने का भरोसा भी दिया है। इसके एवज में मोटी रकम तीमारदारों से वसूलते हैं। वायरल वीडियो में महिला अस्पताल के टीकाकरण कक्ष की प्रभारी महिला कर्मचारी पहले तो वैक्सीन लगाने के नाम पर मना करती है लेकिन बाद में शिशु को वैक्सीन लगाकर तीमारदार से रकम ले लेती। इस दौरान वहां अस्पताल की दो और महिला कर्मचारी मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा है। हालांकि पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत नहीं की है। ...
विज्ञापन
..
वायरल वीडियो मुझको भी मिला है। यह कक्ष सीएमओ के नियंत्रण में है। तीन कर्मचारी वीडियो में दिख रही हैं। वरिष्ठ कर्मचारी रुपये ले रही है। दो कर्मचारी वहां मौजूद हैं। सीएमओ को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव, एसआईसी, महिला अस्पताल

नहीं हो पाती कार्रवाई
महिला अस्पताल में वसूली का वीडियो वायरल होना या रुपये लेने की शिकायत होना दोनों ही नया नहीं है। इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन कार्रवाई न होने की वजह से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है। दबाव बढ़ने पर जांच कमेटी गठित कर दी जाती है और फिर मामले को रफा दफा कर दिया है।