{"_id":"5d03d6e18ebc3e61e90b94b9","slug":"15605326943-gorakhpur-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगहा में किशोरी से गैंगरेप के आरोप में पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगहा में किशोरी से गैंगरेप के आरोप में पांच पर मुकदमा
Sat, 15 Jun 2019 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गगहा इलाके में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने पांच पर केस दर्ज किया है। इसमें मुर्गी फार्म के मालिक रोहित शाही को नामजद किया गया है, बाकी चार अज्ञात हैं। हालांकि इस मामले में दिन भर माथापच्ची चली। घटना की सूचना पर शुक्रवार की सुबह पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। करीब चार घंटे बाद किशोरी ने बयान बदलते हुए दुष्कर्म से इंकार कर दिया था। शाम को उसकी मां ने तहरीर भी वापस ले ली थी। देर शाम को एसएसपी ने सख्ती दिखाई तो पुलिस ने फिर से तहरीर लेकर केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।
थाने में दी गई तहरीर में किशोरी ने बताया था कि वह मौसी के घर आई थी। बृहस्पतिवार की रात वह मौसेरी बहन के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी। वहां पर मुर्गी फार्म पर मौजूद चार युवकों ने उसे अगवा कर बागीचे में ले गए और फिर दुष्कर्म किया। दहशत में आकर उसकी मौसेरी बहन भाग गई थी। बाद में घरवालों के आने से पहले आरोपी फरार हो गए थे। इस सूचना के बाद ही एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ रचना मिश्रा मौके पर पहुंचीं। थाने में ही एसपी ने पीड़िता का बयान भी लिया। फिर मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि युवती पहले दुष्कर्म का आरोप लगाई थी, लेकिन बयान दर्ज करने के दौरान उसने रेप से इंकार किया है। चेहरे पर चोट कैसे लगी, उसकी जांच कराई जा रही है। सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।