फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   समझी जान की अहमियत, खून देकर बने महादानी

समझी जान की अहमियत, खून देकर बने महादानी

Sat, 15 Jun 2019 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
समझी जान की अहमियत, खून देकर बने महादानी
रक्तदान शिविर - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ तथा मेडिकल लैब टैकभनोलॉजी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साह के साथ आए 99 लोग रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदाताओं ने इंसानियत का फर्ज तो निभाया ही और भविष्य में भी जरूरतमंदों को खून देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में शुक्रवार की सुबह नौ बजे से ही रक्तदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ और अपराह्न तीन बजे तक चलता रहा। युवाओं में गजब का उत्साह था। पहली दफा रक्तदान को आए बहुत सारे लोगों में न तो भ्रांतियां थी और न ही माथे पर शिकन। वहीं महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। जिला अस्पताल में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने शिविर का उद्घाटन किया और सिटी मजिस्ट्रेट अजीत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार पिपराइच उमाशंकर तिवारी के साथ खुद भी रक्तदान कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। डीएम और सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने नियमित रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उन्हें उपहार भी दिए गए। डीएम ने कहा कि रक्तदाता लोगों को जीवन देते हैं इसलिए वे जन्म देने वाली मां के समान हैं। रक्तदान को लेकर समाज में कई भ्रांतियां है इस वजह से लोग डरते हैं। आप लोगों की वजह से धीरे-धीरे यह डर समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन

इनका भी रहा सहयोग

रक्तदान शिविर में एसीएमओ डॉ आईवी विश्वकर्मा, एसआईसी डॉ राजकुमार गुप्ता, जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ एसके यादव, डॉ नम्रता सिंह, एसएलटी डॉ अशोक कुमार मौर्य, उमेश चौरसिया, पीआरओ राकेश कुमार मिश्रा, काउंसलर श्वेता यादव, गीता यादव, शेष कुमार चौधरी, चंद्रभान, संजय कुमार, दिलीप कुमार उपाध्याय, प्रमोद कुमार, मनोज पांडेय, शैलश शर्मा, दयाशंकर, इश्तियाक, तेजप्रताप, शशिकांत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जज्बे को सलाम कर डीएम ने किया सम्मानित

डीएम ने नियमित रक्तदाता सोनमती और लक्ष्मण के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल और घड़ी देकर सम्मानित किया। लक्ष्मण मजदूरी करने के साथ ही सात बार मतदान कर चुके हैं। वहीं लालडिग्गी निवासी सोनमती चाय की दुकान चलाती हैं। वह अनपढ़ होते हुए नियमित रक्तदान करती हैं। सोनमती बताती हैं कि उनके बेटे को खून की जरूरत थी। उनके एक रिश्तेदार ने खून दिया। तभी से उन्होेंने रक्तदान की ठानी। वह अबतक 13 बार रक्तदान कर चुकी हैं। डीएम ने इनके अलावा नियमित रक्तदाता दुर्गेश त्रिपाठी, कृष्णमोहन गुप्ता, दीपक सिंह, कृष्णानंद शर्मा, शेरबहादुर सिंह, निलेश कुमार सिंह, तुषार शुक्ला और मनीष कुमार राय को सम्मानित किया।

सैनिकों व पुलिसकर्मियों ने भी किया रक्तदान

शिविर में एयरफोर्स के सैनिक भारती और रविकिरन, गोरखनाथ मंदिर ड्यूटी पर तैनात रामजतन प्रजापति, पीडब्लूडी के एचपी सक्सेना, डब्लूएचओ के डॉक्टर सागर गोडेकर, डॉ रविंद्र ओझा ने भी रक्तदान किया। पहले इन लोगों ने अपनी ड्यूटी के दायित्व को निभाया फिर रक्तदान कर सामाजिक दायित्व को पूरा किया।

महिलाओं की भी रही भागीदारी

शिविर में महिलाओें की भी भागीदारी रही। जिला अस्पताल में प्रतिभा पांडेय, पूजा विश्वकर्मा, रिमझिम सिंह ने रक्तदान किया। रिमझिम के साथ उनके पति रणविजय सिंह भी महादानी बने।

ये हैं पहली बार के महादानी

शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले भी जयादा रहे। मोहम्मद मेराज, धीरेंद्र सिंह, आसिफ इकबाल, मन्नूराम त्रिपाठी, कुमार श्रीकांत सिंह, कमलेश यादव, चंद्र प्रकाश वर्मा, शिवम गुप्ता, कार्तिकेय श्रीवास्तव, राजीव शंकर श्रीवास्तव, अनूप विश्वकर्मा, मनीष कुमार सिंह, अंकित, सूरज यादव, कुलदीप यादव, मणिकेश्वर चंद्र, आनंद प्रकाश गुप्ता आदि ने पहली बार रक्तदान किया।

शादी की सालगिरह पर 22वीं बार किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में आए दाऊदपुर निवासी रामसूरत पाल अपनी शादी के सालगिरह पर अवश्य रक्तदान करते हैं। शुक्रवार को उनकी शादी की 22वीं सालगिरह थी। इस बार उन्होंने 22वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन रक्तदान करके दिल को सुकून मिलता है कि इससे चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

बीमार दोस्त की हालत देखा तो करने लगा रक्तदान

बांसगांव के दीपक सिंह ने इस बार 26वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि एक बार उनके दोस्त की तबियत खराब हो गई। उसको खून की सख्त जरूरत थी। उसी दिन उन्होंने पहली बार रक्तदान किया। तब से वे हमेशा रक्तदान कर रहे हैं।

इन नियमित महादानियों ने भी किया रक्तदान

नियमित रक्तदाताओें में वीरेंद्र तिवारी, धीरेंद्र सिंह, हरींद्र कुमार मल्ल, रविंद्र कुमार, अरुण चंद्र, मोहम्मद अनिस, संजय श्रीवास्तव, शिवशंकर राव, विनोद कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार मिश्रा, विकास कुमार पांडेय, समित करमाकर, योगेश कुमार दूबे, विकास गुप्ता, पंकज कुमार त्रिपाठी, आशीष जायसवाल, राजेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार पांडेय, राकेश कुमार साहनी, धर्मवीर वर्मा, सुशील कुमार शर्मा, राकेश यादव, विशाल चौरसिया, मनोज चौरसिया, वकील जायसवाल, सैयद मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद आरिफ, राजेश कुमार गुप्ता, जगरनाथ, संजय कुमार चौधरी, राहुल कुमार, सूरज कुमार मिश्रा, अतुल कुमार मिश्रा, राहुल कुमार आदि शामिल रहे।

इन्हें रह गया रक्तदान न कर पाने का मलाल

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक स्थित शिविर में कुछ लोग ऐसे भी रहे जो रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी कुछ कारणों से रक्तदान नहीं कर पाए। इन्हें बाद में बुलाया गया है। इनमें गीता, सत्यभामा, कालंजय, शहाबुद्दीन, रेखा सिंह, अनीता, मंजू, सूर्या, शशिकला आदि शामिल हैं। यहां शुक्रवार को कुल 77 रजिस्ट्रेशन हुए जिनमें 63 ने रक्तदान किया। वहीं मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक स्थित शिविर में 36 लोगों ने रक्तदान किया।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में है हर ग्र्रुप का रक्त

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में वर्तमान समय में हर ग्रुप का ब्लड मौजूद है। मिले आंक ड़े के अनुसार ए पॉजीटिव सात यूनिट, ए निगेटिव दो यूनिट, बी पॉजीटिव 15 यूनिट, बी निगेटिव एक यूनिट, ओ पॉजीटिव 17 यूनिट, ओ निगेटिव तीन यूनिट, एवी पॉजीटिव सात यूनिट और एवी निगेटिव एक यूनिट है।

स्वेच्छा से रक्तदान कर बने महादानी

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी एसोसिएशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9:30 बजे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ राजेश राय, एमएलटी एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत गुप्ता ने शिविर का उद्घाटन किया।
मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह लेकर भाग लिया। मेडिकल कॉलेज की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 36 लोगों ने भाग लिया। इनमें मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष भी शामिल रहे। जबकि करीब दस लोग ऐसे थे किसी वजह से रक्तदान नहीं कर सके। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की टीम ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। एनएचएम की मीनाक्षी ने सभी रक्तदाताओं का परीक्षण कर उनका पंजीकरण फार्म भराया। जबकि प्रभारी राजेश राय ने लगातार शिविर की निगरानी की। इस दौरान सहायक प्रोफेसर डॉ अर्चना त्रिपाठी, डॉ शिल्पा. डॉ अल्पना, आशीष त्रिपाठी, एसडी ओझा, विनय आदि लोग मौजूद थे।

 

निगेटिव ग्रुप डोनर अमर उजाला फाउंडेशन में कराएं रजिस्ट्रेशन

अमर उजाला फाउंडेशन निगेटिव ग्रुप के रक्तदाताओं की एक सूची बना रहा है। ऐसे रक्तदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर जरूरतमंद को बिना समय गंवाए मददगार बन सकते हैं। इच्छुक डोनर अपना नाम, पता और ब्लड ग्रुप व्हाट्सएप नंबर 7617566160 पर भेज सकते हैं। जब भी पंजीकृत कोई डोनर किसी जरूरतमंद की मदद करेगा उसकी फोटो और बात अपने अमर उजाला में प्रमुखता से छापी जाएगी।


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed