फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ऑपरेशन थंडर में 1235 ई टिकट के साथ 32 पकड़े गए

ऑपरेशन थंडर में 1235 ई टिकट के साथ 32 पकड़े गए

Sat, 15 Jun 2019 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन थंडर में 1235 ई टिकट के साथ 32 पकड़े गए
गोरखपुर। आरपीएफ ने रेलवे के ई टिकटों के कालाबाजारियों के खिलाफ  सघन आपरेशन थंडर अभियान चलाया है। अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्राधिकार के शहरों और कस्बों में एक साथ 30 ट्रेवल एजेंसियों पर औचक छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग दो लाख 30 हजार रुपये कीमत के कुल 1235 ई टिकटों के साथ 32 लोग पकड़े गए। पकड़े गए लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के निर्देश पर आपरेशन थंडर अभियान चलाया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मुख्य सुरक्षा आयुक्त डा. एसके सैनी तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त अपराध नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ट्रेवल एजेंसियों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे

गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 16, 17 एवं 18 जून को गोरखपुर से, 18, 19 एवं 20 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, पूर्वांचल एक्सप्रेस में 16, 17 एवं 18 जून को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी के कोच लगेंगे। 17 एवं 18 जून को कोलकाता से, कृषक एक्सप्रेस में 16 एवं 17 जून को लखनऊ जंक्शन से, 17 एवं 18 जून को वाराणसी सिटी से, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में 16 जून को लखनऊ जं. से, 17 जून को छपरा से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच, लखनऊ जं.-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस में 16 जून को लखनऊ जं. से एवं आनंद विहार टर्मिनस से वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed