{"_id":"5d014a8fbdec22074d53e05e","slug":"15603657021-gorakhpur-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट की वाराणसी में हुई लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट की वाराणसी में हुई लैंडिंग
Thu, 13 Jun 2019 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मौसम खराब होने की वजह से डायवर्ट करनी पड़ी फ्लाइट
- मौसम साफ होने पर एक घंटे बाद वाराणसी से गोरखपुर पहुंची फ्लाइट गोरखपुर। मौसम खराब होने का असर दिल्ली से गोरखपुर आ रही स्पाइजेट की फ्लाइट पर भी पड़ा। इसे वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा। करीब एक घंटे के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट से हरी झंडी मिलने पर इसने वाराणसी से उड़ान भरी और तीन बजे गोरखपुर पहुंची। अचानक फ्लाइट डायवर्ट होने से यात्री और उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे सगे-संबंधी भी परेशान हुए। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद सभी ने सुकून महसूस किया। वहीं ,गोरखपुर आने और यहां से जाने वाले दूसरी फ्लाइटों को भी एक से डेढ़ घंटे की देरी हुई।
विज्ञापन
बुधवार को स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-8475 ने अपने तय समय 11:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए उड़ान भरी। रास्ते में अचानक मौसम खराब हो गया जिसके बाद उसे वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। गोरखपुर एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से सुरक्षित लैंडिंग के लिए फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू जाने वाली फ्लाइटें भी एक से डेढ़ घंटे लेट से उड़ीं।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।