फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तेज आंधी में उड़े टिन शेड, पोल गिरे, आपूर्ति ठप

तेज आंधी में उड़े टिन शेड, पोल गिरे, आपूर्ति ठप

Thu, 13 Jun 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
तेज आंधी में उड़े टिन शेड, पोल गिरे, आपूर्ति ठप
तेज आंधी-पानी में उड़े टिन शेड, पोल गिरे, आपूर्ति ठप
विज्ञापन

घंटे भर की बारिश में सड़कों के किनारे लगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अचानक बदले मौसम से बुधवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि तेज आंधी के साथ करीब घंटे भर हुई बारिश से जलजमाव हो गया। कुछ जगहों पर पेड़ गिर गए। बांस-बल्ली के पोल भी कई स्थानों पर गिर गए। इसके चलते शहर समेत अन्य स्थानों पर विद्युत आपूर्ति भी ठप रही। विद्युत निगम के कर्मियों के प्रयास से देर शाम विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। जिले में तमाम स्थानों पर टिन शेड उजड़ गए।
शहर में दोपहर बाद आई आंधी पानी से मौसम थोड़ी देर के लिए सुहावना हुआ। लेकिन सड़क किनारे तमाम स्थानों पर जल भराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। फरेंदा रोड, कॉलेज रोड पर दुकानों के किनारे पानी एकत्र हो गया। वहीं बास बल्ली के पोल भी गिर गए। इसके चलते केबल टूट गए। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा आंधी की वजह से तमाम स्थानों पर बिजली के पोल भी गिर गए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी लगे रहे। देर शाम विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों को लगाया है। जहां भी तार टूटे हैं अथवा पोल गिरे हैं, उसे ठीक कराकर देर शाम आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताल्ही निवासी कन्हैया अग्रहरि के कंबाइन पर आम का पेड़ गिर गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय के भवन पर एक यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। ग्राम पंचायत मुड़िला में तेज आंधी व पानी के कारण ग्राम पंचायत के बीच सड़क पर विद्युत पोल टूट कर गिर गया। ग्राम पंचायत निवासी अशरफी वरुण की रिहायशी झोपड़ी पर आम का पेड़ टूटकर गिर गया। गनीमत थी कि उस दौरान झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के गेट के सामने पोषाहार लदे ट्रक पर जामुन का पेड़ गिर पड़ा। इससे ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मिठौरा पुलिस चौकी से उत्तर दिशा में एक सागौन का पेड़ बीच सड़क गिर पड़ा। इससे इस मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा अमतहा खास में चिनकू के घर के सामने बिजली के तार पर आम का पेड़ गिर पड़ा। इससे बिजली का तार टूट कर जमीन पर आ गया। अमतहा खास में ही सत्यनारायण के घर के सामने बिजली का पोल टूट कर गिर पड़ा। इसके चलते पोल में लगा ट्रांसफार्मर नीचे गिर कर खराब हो गया। पूरे ग्राम सभा में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सदर कोतवाली के सिंदुरिया चौराहे पर लगा सोलर लाइट उखड़ कर पीपल के पेड़ में अटक गया। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार बरातगाढ़ा में बिजली गिरने से मवेशी की मौत हो गई।
---------------
आंधी-पानी में अलग अलग स्थानों पर चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में बुधवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी-पानी से अलग अलग स्थानों पर चार लोग घायल हो गए। कुछ जगहों पर टिन शेड उजड़ गए तो कई जगह पेड़ की डालियां टूटकर गिर जाने से हादसे भी हुए। तेज आंधी के बाद करीब दो घंटे तक हुई बारिश के कारण लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव के रहने वाले अंश गुप्ता बुधवार को दोपहर में आम के पेड़ से फल तोड़ रहे थे। इस बीच आंधी आ गई। जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया।
कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार तेज आंधी से पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से किशोर घायल हो गया। नउवाडीह कला निवासी श्रवण कुमार (15) किसी काम से पिपरा गांव गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में गांव के समीप तेज आंधी से एक पेड़ की डाली टूट कर गिर गई। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें लक्ष्मीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।

पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनखरी में बुधवार को तेज आंधी में रामदवन प्रजापति का टिनशेड गिर गया। इससे उनका बेटा निलेश (6) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज एक प्राइवेट चिकित्सक से कराया गया। पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत झामट में बिंद्रावती (16) तेज आधी व पानी के दौरान अपने बरामदे में दरवाजे के सामने खड़ी थीं। इस बीच दरवाजा उसके सिर पर गिर गया। जिससे वह घायल हो गईं। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरंदरपुर में उनका इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed