{"_id":"5cf95fdabdec2207203ae7c0","slug":"155984686818-gorakhpur-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्या अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्या अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
Fri, 07 Jun 2019 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
आदित्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर की आदित्या चाइनीज ताइपे में आयोजित होने वाले पांचवें वर्ल्ड डेफबैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की मूकबधिर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 13 से 22 जुलाई के बीच होगी। यह जानकारी गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ सचिव राजीत श्रीवास्तव ने दी।
इस प्रतियोगिता में आदित्या को भारतीय टीम की कमान देने का आधार उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन बना। जूनियर डबल्स और जूनियर मिक्स वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर आदित्या ने स्वर्ण जीता था। जूनियर बालिका वर्ग के एकल में उसने सिल्वर मेडल हासिल किया था। गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय, अमित कुमार यादव, संजीत प्रधान, संजय श्रीवास्तव, मदनचरन श्रीवास्तव, अजीत सिंह ने आदित्या को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

पिता के मार्गदर्शन में सीखा बैडमिंटन का ककहरा
राजेंद्र नगर पश्चिमी स्थित विक्रम चंद मूकबधिर विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा आदित्या 2016 से गोरखपुर जिला बैडमिंटन संघ से जुड़ीं। पिता दिग्विजय नाथ यादव राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी व पूर्वोत्तर रेलवे बैडमिंटन कोच हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में आदित्या ने बैडमिंटन का ककहरा सीखा। भाई अविरल यादव भी अंडर 13 आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है।
विज्ञापन