{"_id":"5ce6e6abbdec22072a553d99","slug":"15586362541825-gorakhpur-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत से गदगद रवि किशन, बोले विकास करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत से गदगद रवि किशन, बोले विकास करेंगे
Fri, 24 May 2019 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
रवि किशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शहर लोकसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत पाकर रवि किशन गदगद हैं। उनका कहना है कि गोरक्षनगरी के स्नेह को विकास के साथ लौटाने की कोशिश करेंगे। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने की पहल करेंगे। कोशिश होगी कि शहर क्षेत्र में ओवरब्रिज बनवाए जाएं।
जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने रवि किशन को जीत का प्रमाण पत्र दिया, फिर सुरक्षा घेरे के साथ उन्हें उनके आवास तक पहुंचाया गया। यहां अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में रवि किशन ने प्राथमिकताएं गिनाईं। बोले, हर सप्ताह शनिवार और रविवार को संसदीय क्षेत्र की जनता से मिलेंगे। जल्द ही गोरखपुर में स्थायी दफ्तर और आवास बनाना है। जनता की जो भी जरूरतें होंगी, मुख्यमंत्री से मिलकर उसे पूरा कराने की कोशिश होगी। गोरखपुर में फिल्म सिटी बसाने का वादा किया है। इस पर भी खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जल्द ही कुछ फिल्मों की शूटिंग गोरखपुर में शुरू कराएंगे। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। रवि किशन ने ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही गोरक्षनगरी की जनता को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने रवि किशन को जीत का प्रमाण पत्र दिया, फिर सुरक्षा घेरे के साथ उन्हें उनके आवास तक पहुंचाया गया। यहां अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में रवि किशन ने प्राथमिकताएं गिनाईं। बोले, हर सप्ताह शनिवार और रविवार को संसदीय क्षेत्र की जनता से मिलेंगे। जल्द ही गोरखपुर में स्थायी दफ्तर और आवास बनाना है। जनता की जो भी जरूरतें होंगी, मुख्यमंत्री से मिलकर उसे पूरा कराने की कोशिश होगी। गोरखपुर में फिल्म सिटी बसाने का वादा किया है। इस पर भी खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जल्द ही कुछ फिल्मों की शूटिंग गोरखपुर में शुरू कराएंगे। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। रवि किशन ने ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही गोरक्षनगरी की जनता को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विकास से चुकाएंगे जनता का कर्ज: प्रीती शुक्ला
रविकिशन की जीत के बाद यूनिवर्सिटी में मतगणना स्थल पहुंचीं उनकी पत्नी प्रीती शुक्ला ने कहा कि ये मोदी और योगी जी के विकास कार्यों की जीत है। विश्वास जताने के लिए उन्होंने मतदाताओं का धन्यवाद किया। कहा कि जनता के इस विश्वास और समर्थन का कर्ज यहां रहकर क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा करके चुकाने का प्रयास करेंगें।
विज्ञापन
गोरखनाथ बाबा का लिया आर्शीवाद, फिर पहुंचे मतगणना स्थल
रवि किशन शुक्ला ने बृहस्पतिवार की सुबह पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा का दर्शन किया, फिर गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित मतगणना स्थल पहुंचे।नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।