फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तेरह दिन, 38 सभाएं बनीं विजय यज्ञ

तेरह दिन, 38 सभाएं बनीं विजय यज्ञ

Sat, 25 May 2019 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
तेरह दिन, 38 सभाएं बनीं विजय यज्ञ
cm yogi - फोटो : अमर उजाला
संतोष सिंह
विज्ञापन

गोरखपुर। बस्ती-गोरखपुर मंडल की सभी नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का परचम लहराया तो उसके पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सफल ‘विजय यज्ञ’ ने भी बड़ी भूमिका निभाई। यह यज्ञ था एक से 17 मई के बीच 13 दिन में उनकी ताबड़तोड़ 38 जनसभाएं। उन्होंने मतदाताओं को बताया कि जब विपक्षी दलों की सरकार थी तो उन्होंने क्या-क्या नहीं किया जबकि उनकी और मोदी सरकार इस बीच विकास और जनकल्याण के लिए क्या-क्या कर दिखाया।
बस्ती-गोरखपुर मंडल में चुनाव छठवें (12 मई) और सातवें (19 मई) चरण में हुआ। भाजपा के स्टार प्रचारक योगी ने कई राज्यों के साथ यूपी के जिलों में भी गए पर पूर्वांचल और गोरखपुर शहर क्षेत्र पर खास ध्यान रखा। गोरखपुर सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों में ही 24 जनसभाएं कीं। इनमें एक दिन में ही सात तक सभाएं शामिल हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी गोरखपुर में तीन सभाओं के बाद भाजपाध्यक्ष अमित शाह के साथ रोड शो किया।
विज्ञापन

आठ सम्मेलनों से साधा सामाजिक समीकरण

मुख्यमंत्री ने सिख, बंगाली, सिंधी समाज के सम्मेलनों में हिस्सा लेकर सामाजिक समीकरण साधने में सफल रहे। व्यापारी और अधिवक्ताओं के ही नहीं एमपी इंटर कॉलेज के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन और डीवीएन पीजी कॉलेज में शिक्षक, चिकित्सक, आर्किटेक्टों के दो सम्मेलनों में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बूथ सम्मेलन से भरा कार्यकर्ताओं में जोश

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन कर तैयारी परखी। जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। हर मतदाता तक नमूना बैलेट पेपर, भाजपा प्रत्याशी का नाम, कमल निशान और ईवीएम पर क्रम पहुंचाने का मंत्र फूंका। मतदाता पर्ची भी पहुंचाने का लक्ष्य दिया। यह प्रयोग सफल रहा। पहली बार 59.81 फीसदी मतदाता घरों से निकले और भाजपा की जयकार हुई।
 

गोरखपुर-बस्ती मंडल में सभाएं

1 मई: बस्ती और डुमरियागंज।
2 मई: देहात में दो तो गोरखपुर शहर में दो सभाएं।
6 मई: गोरखपुर में दो, एक-एक संतकबीरनगर और डुमरियागंज में।
7 मई: संतकबीरनगर के खजनी और बस्ती के रुधौली में।
8 मई: गोरखपुर शहर और पडरौना में।
9 मई: गोरखपुर के सहजनवां में।
10 मई: गोरखपुर में तीन, खलीलाबाद और सिद्धार्थनगर में।
11 मई: गोरखपुर ग्रामीण और सलेमपुर के भाटपारानी में।
12 मई: सहजनवां, ग्रामीण और शहर विधानसभा क्षेत्र में।
13 मई: गोरखपुर में पांच, बरहज और फाजिलनगर में।
14 मई: बरहज, हाटा, सहजनवां और कैंपियरगंज में।
16 मई: गोरखपुर के पिपराइच में।
17 मई: तीन सभाओं के अलावा रोड शो।


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed