{"_id":"5ce2fd3ebdec22071e6d6072","slug":"1558379891124-gorakhpur-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रूटनी के बाद मतदान का कुल आंकड़ा 2.30 फीसदी और बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रूटनी के बाद मतदान का कुल आंकड़ा 2.30 फीसदी और बढ़ा
Tue, 21 May 2019 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बूथों से पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद सोमवार को मतदान की स्क्रूटनी में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के वोटिंग प्रतिशत में 2.30 फीसदी का इजाफा हुआ है। अब कुल वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 59.81 हो गया है। यानी 19,76,801 वोटरों में से 11,82,264 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
मतदान वाले दिन जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वोटिंग प्रतिशत 57.51 फीसदी था लेकिन सोमवार को अंतिम आंकड़े सामने आए तो मतदान 59.81 फीसदी हो गया। अंतिम आंकड़ों के मुताबिक पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 64.89 फीसदी जबकि शहर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 53.30 फीसदी मतदान हुआ है। इसी तरह कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में 60.64 फीसदी, ग्रामीण में 59.80 और सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में 61.39 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में 55.51 फीसदी वोटिंग
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के मतदान के आंकड़े बदले हैं। अंतिम रिपोर्ट में गोरखपुर की तीनों और देवरिया की विधानसभाओं का कुल मतदान प्रतिशत 55.51 फीसदी हो गया है। मतदान के बाद रविवार को जो आंकड़ा जारी हुआ था सोमवार को जारी आंकड़ा उससे 1.29 फीसदी कम है। पहले यह मतदान का कुल प्रतिशत 56.8 फीसदी बताया गया था। गोरखपुर की तीन विधानसभाओं के 1152780 मतदाताओं में से 616257 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसमें 636681 पुरूष मतदाताओं में से 311302 जबकि 516042 महिला मतदाताओं में से 304952 ने ही वोटिंग की। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में 59.02 फीसदी, बांसगांव में 50.24 फीसदी और चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में 51.57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ देवरिया के रुद्रपुर में 57.95 फीसदी और बरहज में 58.78 फीसदी वोटिंग हुई है।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।