फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रेनों-बसों में उमड़ी भीड़, गोरखधाम एक्सप्रेस में अफरातफरी

ट्रेनों-बसों में उमड़ी भीड़, गोरखधाम एक्सप्रेस में अफरातफरी

Mon, 20 May 2019 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों-बसों में उमड़ी भीड़, गोरखधाम एक्सप्रेस में अफरातफरी
गोरखपुर। मतदान के लिए दूसरे शहरों से घर आए लोग सोमवार से गंतव्य की ओर रवाना होने लगे। इससे ट्रेन और बसों में एकाएक भीड़ बढ़ गई। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों के सामने पेश आई। आलम यह रहा कि गोरखधाम एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करने में भी जद्दोजहद करनी पड़ी। गोरखधाम एक्सप्रेस के महिला कोच में भीड़ ज्यादा होने से कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। जनरल कोचों में ट्रेन छूटने तक लोग जगह बनाने की कोशिश करते रहे। पत्नी, बच्चे के साथ आए कई लोग ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाए।
विज्ञापन


सोमवार को प्लेटफार्म दो पर दोपहर में एकाएक भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। गोरखधाम एक्सप्रेस के आते ही कोच में चढ़ने के लिए लोग सामान लेकर दौड़ पड़े। उन्हें रोकने में आरपीएफ को पसीना बहाना पड़ा। बाद में लाइन में लगे लोगों को टोकन के क्रम के अनुसार चढ़ाया गया। लेकिन कुछ देर बाद लाइन टूट गई और बहुत सारे लोग जनरल कोच में चढ़ने लगे। इस बीच धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी, कुछ में नो रूम

बर्थ के लिए किस कदर मारामारी है इसका अंदाजा गोरखधाम, वैशाली, कुशीनगर एक्सप्रेस आदि में सैकड़े में पहुंची वेटिंग लिस्ट से लगाया जा सकता है। अमरनाथ और देहरादून एक्सप्रेस में नो रूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में नौकरी करता हूं। शादी में शरीक होने गांव आया था। 19 मई को ही ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। लेकिन मतदान के लिए रुक गया। अब वापस लौटना है तो भीड़ ज्यादा है। प्रयास है किसी तरह एक सीट मिल जाए। - संतोष कुमार, एकला


मैंने मतदान करने के लिए कन्फर्म टिकट रद करा दिया। आज काफी जद्दोजहद के बाद भी सीट नहीं मिली, अब सांसत झेलते हुए सफर करना होगा। लेकिन खुशी इस बात की है कि लोकतंत्र के पर्व में हिस्सेदारी निभा सका। - दीपक निषाद, बाघागाड़ा

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed