{"_id":"5ce2e3ffbdec22078e0ab9fa","slug":"155837342796-gorakhpur-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 बजे तक रुझान, दो बजे तक आ जाएंगे नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 बजे तक रुझान, दो बजे तक आ जाएंगे नतीजे
Mon, 20 May 2019 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 23 मई को हो जाएगा। सुबह आठ बजे गिनती शुरू होगी। 11 बजे तक रुझान और दो बजे तक नतीजे आ जाएंगे। मतगणना के मद्देनजर सभी विधानसभाओं क्षेत्रों की गणना के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। एक टेबल सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का होगा। इसके अलावा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में दो टेबल पोस्टल बैलेट, एक टेबल रिटर्निंग ऑफिसर और 15 टेबल सेना के जवानों के वोटों की गिनती-स्कैनिंग आदि के लिए होंगे। सभी विधानसभाओं में अधिकतम 35 राउंड की गिनती होगी।
सुबह आठ बजे प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रत्याशियों व उनके एजेंट की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का सील खोला जाएगा। इस बार ईवीएम के साथ ही पोस्टल बैलेट के वोटों की भी गिनती होगी। ईवीएम में पड़े मतों की गिनती पूरी होने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच वीवीपैट का मिलान होगा। इस प्रक्रिया में करीब दो से ढाई घंटे लगने की उम्मीद है। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात होंगे। इनमें एक पर्यवक्षेक, एक सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा एक माइक्रोआब्जर्वर भी होगा।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रत्याशियों व उनके एजेंट की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का सील खोला जाएगा। इस बार ईवीएम के साथ ही पोस्टल बैलेट के वोटों की भी गिनती होगी। ईवीएम में पड़े मतों की गिनती पूरी होने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच वीवीपैट का मिलान होगा। इस प्रक्रिया में करीब दो से ढाई घंटे लगने की उम्मीद है। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात होंगे। इनमें एक पर्यवक्षेक, एक सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा एक माइक्रोआब्जर्वर भी होगा।
विज्ञापन
हर टेबल पर एक अभिकर्ता
कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना तैयारियों संबंधी बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार हर टेबल पर अपना एक-एक अभिकर्ता तैनात कर सकता है। फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आने पर ही उन्हें मतगणना कक्ष में प्रवेश मिल सकेगा। कोई भी मोबाइल लेकर इस कक्ष तक नहीं पहुंच सकेगा। पूरी गिनती प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।
विज्ञापन
मतगणना कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग
गोरखपुर। सर्किट हाउस के पास स्थित एनेक्सी भवन में मतगणना कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर मनरेगा उमेश चंद्र तिवारी और इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों को मतगणना से जुड़ी सभी बारीकियां बताईं। ट्रेनिंग प्रक्रिया मंगलवार को भी चलेगी। उधर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मतगणना की तैयारियां जांचने के साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।