फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हर बूथ पर मिले भाजपा को ज्यादा वोट : सीएम

हर बूथ पर मिले भाजपा को ज्यादा वोट : सीएम

Mon, 20 May 2019 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
हर बूथ पर मिले भाजपा को ज्यादा वोट : सीएम
गोरखपुर। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित कार्यालय में शहर लोकसभा क्षेत्र से संबंधित पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठक की। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और प्रत्याशी रवि किशन की मौजूदगी में एक-एक बूथ की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बूथ पर भाजपा को ज्यादा वोट मिले हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 मई से गोरखपुर में ठहरे हुए हैं। 19 मई को मतदान किया, फिर मतदान प्रतिशत की पल-पल की जानकारी लेते रहे। सोमवार की सुबह पूजा अर्चना की, फिर मंदिर के अलग-अलग हिस्से में जाकर निरीक्षण किया। सुबह 10.30 बजे से विधानसभावार समीक्षा बैठक करने लगे। यह सिलसिला कई घंटे तक चला। शहर, ग्रामीण, सहजनवां, कैंपियरगंज और पिपराइच के विधायक, पदाधिकारी के साथ हियुवा के कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया। पहले विकासखंडवार जानकारी ली। जहां कम वोट पड़ा था, वहां कारण पूछा। हर विधानसभा क्षेत्र की करीब 20-25 मिनट बैठक हुई। जिस बूथ पर भाजपा के खिलाफ समीकरण थे, वहां की विस्तृत रिपोर्ट ली है। कई नेताओं ने बताया कि हर बूथ पहले की अपेक्षा मजबूत हुए हैं। मतदान के दौरान दिक्कत और मतदाता सूची में गड़बड़ी की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, शीतल पांडेय, विपिन सिंह, के अलावा अश्वनी त्रिपाठी, रामपाल सिंह, बृजेश यादव, विजयशंकर यादव, गोरख सिंह, राधेश्याम सिंह, रमाकांत निषाद, लालजी सिंह, हौसिला सिंह, रामभुआल कुशवाहा, देवश श्रीवास्तव, संतगुलाब यादव, आनंद शाही, पीके मल्ल, जुगनू सिंह, राहुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर टेबल पर मजबूत कार्यकर्ता होने चाहिए

मुख्यमंत्री ने मतगणना की तैयारियों की भी जानकारी ली है। कहा है कि हर टेबल पर मजबूत कार्यकर्ता होने चाहिए। हर राउंड की मतगणना पर बारीकी से निगाह रखनी चाहिए।

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed