{"_id":"5cc0bbe3bdec22140b20bc7f","slug":"151556134883-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी लहर, फिर भी अति उत्साह में न पड़ें कार्यकर्ता : याेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी लहर, फिर भी अति उत्साह में न पड़ें कार्यकर्ता : याेगी
Thu, 25 Apr 2019 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया। गोकुल अतिथि भवन में करीब तीन घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है। मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश की जनता मतदान कर रही है, फिर भी अति उत्साह और आत्म विश्वास में पड़ने की जरूरत नहीं है। हर बूथ पर भाजपा प्रत्याशी रवि किशन को जीत मिले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करनी है।
शहर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, संयोजक सहित 168 नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला, महानगर, वार्ड, सेक्टर और मंडल स्तरीय नेता अपने-अपने बूथ पर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दें। हर बूथ पर 60 फीसदी से ज्यादा मत भाजपा को मिले, यह पहले से सुनिश्चित करना है। हर बूथ के प्रतिष्ठित मतदाता से संपर्क भी जरूरी है। ऐसे मतदाताओं का प्रभाव बड़ी आबादी में रहता है। 19 मई को मतदान है।
मतदान फीसदी बढ़े, यह जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं की बनती है। बूथ के हर मतदाता से संपर्क करके निश्चित मतदान की अपील करें। मतदाता घर से निकलें, यह भी देखें। इस मौके पर प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, भाजपा प्रत्याशी रवि किशन, विश्वजितांशु सिंह आशु, रणजीत राय बड़े, प्रदीप शुक्ला, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, बृजेश राम त्रिपाठी, जनार्दन तिवारी, राहुल श्रीवास्तव और बृजेश मणि मिश्र, हियुवा के पीके मल्ल, रामभुआल कुशवाहा, ऋषि मोहन वर्मा, रणंजय सिंह जुगनू और पवन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 और 29 अप्रैल के साथ ही 3 और 7 मई को सघन जनसंपर्क अभियान चलाने का लक्ष्य दिया है। कहा कि सांसद, मंत्री, विधायक, पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि चार दिन और चार चरण में 2148 बूथों पर काम करें। 27 अप्रैल को हर बूथ पर बैठक होगी। भाजपा प्रत्याशी रवि किशन पुराना गोरखनाथ मंदिर के कन्या प्राथमिक पाठशाला पर बैठक करेंगे। इसी बूथ पर मुख्यमंत्री मतदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रवि किशन से चुनाव प्रचार कराने की मांग दूसरे प्रत्याशी भी कर रहे हैं। न्याय पंचायत स्तर पर जो कार्यक्रम हो, उसमें प्रत्याशी को बुलाया जाए।
पांच मिनट के संबोधन के बाद ही प्रत्याशी को दूसरी जगह जाने दिया जाए। शहर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार को गति देनी है। रवि किशन को दूसरे राज्य या फिर यूपी के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार करना है। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने का मंत्र भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी कार्यकर्ता के घर भोजन न बनवाया जाए। इसमें काफी समय लगता है। चुनाव प्रचार पर निकले पदाधिकारी, कार्यकर्ता खाना साथ लेकर चलें। कहीं भी खा लें और चुनाव प्रचार में लग जाएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 या फिर 17 मई को शहर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। इसमें केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। सब भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी चुनाव प्रचार करने आ सकते हैं। समन्वय बनाकर प्रचार करें भाजपा नेता व हियुवा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री ने हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) और भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को समन्वय बनाकर चुनाव प्रचार में जुटने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मतदाता से संपर्क स्थापित करें। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाएं। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें और सहयोग मांगें। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। मुख्यमंत्री ने भाजपा के पुराने नेताओं को भी चुनाव प्रचार में लगाया है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री ने पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय सहित कई बुजुर्ग नेताओं के साथ बैठक भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्ग नेताओं की समाज के हर तबके में अच्छी पकड़ है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
शहर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, संयोजक सहित 168 नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला, महानगर, वार्ड, सेक्टर और मंडल स्तरीय नेता अपने-अपने बूथ पर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दें। हर बूथ पर 60 फीसदी से ज्यादा मत भाजपा को मिले, यह पहले से सुनिश्चित करना है। हर बूथ के प्रतिष्ठित मतदाता से संपर्क भी जरूरी है। ऐसे मतदाताओं का प्रभाव बड़ी आबादी में रहता है। 19 मई को मतदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन