फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर क्षेत्र के दो भाजपा सांसदों का टिकट कटा

गोरखपुर क्षेत्र के दो भाजपा सांसदों का टिकट कटा

Wed, 27 Mar 2019 12:41 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Wed, 27 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर क्षेत्र के दो भाजपा सांसदों का टिकट कटा
संतोष सिंह
विज्ञापन

गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के दो सांसदों के टिकट कटे हैं। कुशीनगर से सांसद राजेश पांडेय की जगह खड्डा विधानसभा क्षेत्र से 2012 में कांग्रेस विधायक रहे विजय दुबे को टिकट मिला है। विजय की क्षेत्र में अच्छी पकड़ बताई जाती है। वहीं, बलिया से सांसद भरत सिंह की जगह वीरेंद्र सिंह मस्त को टिकट दिया गया है। वीरेंद्र भदोही से सांसद हैं। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वीरेंद्र को गोरखपुर में किसान सम्मेलन के सफल आयोजन का इनाम मिला है। 24 फरवरी के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया था। गोरखपुर से ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत हुई थी। पहले कहा जा रहा था कि वीरेंद्र को भदोही से टिकट नहीं दिया जाएगा लेकिन कहीं और से मिलेगा इस पर संशय था।

गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल में 13 लोकसभा सीटें हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आजमगढ़ को छोड़कर इस क्षेत्र की 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी की मंशा इस बार भी पुराना इतिहास दोहराने की है। इसी वजह से दो सांसदों के टिकट काटे गए हैं। कुशीनगर में कांग्रेस से आए विजय दुबे पर दांव लगाया गया है। इस सीट से कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनाव में भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ था।
विज्ञापन

भाजपा ने अभी क्षेत्र के छह लोकसभा सीटों के प्रत्याशी तय होने हैं।

कुछ और सांसदों का टिकट काटा जा सकता है। इससे सांसद सशंकित भी हैं। हालांकि पार्टी ने बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी, गोरखपुर के बांसगांव (सुरक्षित) से सांसद कमलेश पासवान, सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल, महराजगंज से सांसद पंकज चौधरी और देवरिया की सलेमपुर से सांसद रवींद्र कुशवाहा पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी ने 2014 में चुनाव जीता जरूर था लेकिन जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं था। यदि 2014 में सपा और बसपा मिलकर लड़ते तो भाजपा प्रत्याशी को दिक्कत हो सकती थी। भाजपा को जहां 34.11 फीसदी मत मिले थे। सपा प्रत्याशी बृज किशोर सिंह को 30.91 फीसदी तो बसपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को 27.06 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। इस बार दोनों राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन है। इस सीट से बसपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर सहित छह सीटों पर नहीं खोले पत्ते

 भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की छह लोकसभा सीटों पर अभी प्रत्याशी नहीं उतारे गए हैं। इसमें गोरखपुर शहर संसदीय सीट भी शामिल है। संतकबीरनगर में जूता कांड के बाद सांसद शरद त्रिपाठी को टिकट मिलने पर संशय जताया जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधायक को जूते से पीटने के बाद सांसद का छवि खराब हुई है। इससे पार्टी आलाकमान चिंतित है। शरद त्रिपाठी को किसी दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ाया जा सकता है। देवरिया से वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र सांसद हैं लेकिन वह चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी तक संशय बना है। पार्टी ने टिकट भी नहीं जारी किया। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की आजमगढ़, लालगंज (सुरक्षित) और घोसी (मऊ) संसदीय सीट के प्रत्याशियों के नामों का एलान भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed