फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दर्शकों को भाया ‘सबरंग’ का हर ‘रंग’

दर्शकों को भाया ‘सबरंग’ का हर ‘रंग’

Sat, 12 Jan 2019 12:07 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
दर्शकों को भाया ‘सबरंग’ का हर ‘रंग’
महोत्सव में विभिन्न समूहों ने संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती की। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। महोत्सव के पहले दिन ही सबरंग का जादू लोगों पर छा सा गया। स्थानीय कलाकारों ने कुल नौ कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। प्रस्तुतियों में जहां भारतीय संस्कृति के विविध आयाम देखने को मिले, वहीं 28 विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों के साथ मनमोहक नृत्य पेश करके कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

आगाज नन्हीं देवांशी के ‘अरे जा रे हट नटखट...’ पर मनमोहक नृत्य से किया। शशांक मणि त्रिपाठी का सूफी गीत ‘एक दिल है एक जान है...’ और ‘न जाने कबसे उम्मीदें कुछ बाकी हैं...’ को लोगों ने संजीदगी से सुना। तबले पर चंडिका मिश्रा व विष्णुजी, ढोलक पर बेचन गौड़, वायलिन पर कृष्ण जीवन, गिटार पर सुबोध ने जुगलबंदी की। इसके बाद स्वरा त्रिपाठी ने ‘नाजुक नरम कलाई रे...’ पर आकर्षक नृत्य पेश करके खूब तालियां बटोरीं। श्याम सिंह श्रीनेत और राम सिंह श्रीनेत, हृदया त्रिपाठी और ठाकुर ने मनमोहन प्रस्तुति दी। विनोद पाठक, रंजना मिश्रा ने देवी गीत ‘निमिया के डारी...’ गाकर माहौल को भक्ति के रंग में रंग दिया। यामिनी कल्चरल ग्रुप की मैनेजर सोनिका सिंह के नेतृत्व में आए 40 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से संस्कृति के रंग बिखेरे। रेडियंट नाइट ग्रुप के मनीष श्रीवास्तव और उनकी टीम ने वाराणसी, गोरखपुर और मथुरा की धार्मिकता , वेशभूषा की झलक के साथ लखनऊ की तहजीब का प्रदर्शन भी लोगों ने भाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed