फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शान-ओ-शौकत से निकला इमामबाड़ा इस्टेट का शाही जुलूस

शानोशौकत से निकला इमामबाड़ा इस्टेट का शाही जुलूस

Sun, 16 Sep 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 16 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
शान-ओ-शौकत से निकला इमामबाड़ा इस्टेट का शाही जुलूस
विभिन्न चौक-चौराहों पर जुलूस का हुअाआ स्वागत। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट से पांचवीं मुहर्रम का शाही जुलूस पूरी शानोशौकत से निकला। इसका शहर के विभिन्न चौराहों पर लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


करीब 300 साल से हर एक वर्ष निकल रहे मियां साहब के पांचवीं के इस जुलूस की अगुवाई इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीन अदनान फ ार्रुख शाह मियां साहब ने किया। उनके दोनों पुत्र भी शामिल थे। सबसे आगे इमामबाड़ा इस्टेट का परचम अलम और उनके पीछे सफेद और परंपरागत वर्दी में अंगरक्षक चल रहे थे। मियां साहब के निजी सुरक्षा गार्ड उनके पीछे थे।

कई बैंड और शहनाई वादक भी जुलूस में शामिल थे। जुलूस हजरत सैयद रौशन अली शाह अलैहिर्रहमां की मजार पर फातिहा पढ़कर पश्चिमी फ ाटक से करीब सुबह 10:00 बजे निकला। इसके बाद कमाल शहीद बक्शीपुर, अलीनगर, चरनलाल चौक, बेनीगंज इमामबाड़ा, बेनीगंज चौराहा, जाफ रा बाजार से होता हुआ कर्बला के मैदान पहुंचा। वहां कुछ देर विश्राम के बाद जुलूस घासीकटरा, मिर्जापुर चौराहा, साहबगंज, खूनीपुर चौराहा, नखास चौराहा, कोतवाली, मान चौराहे से होते हुए इमामबाड़ा इस्टेट के दक्षिण फ ाटक से अंदर दाखिल हुआ।
विज्ञापन

मियां साहब ने अपने पूर्वजों की मजार पर फ ातिहा पढ़कर इसके समापन की घोषणा की। इस दौरान मियां साहब का विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। इसमें भगवती अखाड़ा बक्शीपुर सहित कई मोहल्लों के जुलूस भी शामिल रहे। मियां साहब के साथ जलूस में उनके निकटतम सहयोगियों में जुल्फेकार अहमद, शहाब अहमद, तौकीर आलम, पूर्व पार्षद बबलू, आसिम खान, ख्वाजा शमसुद्दीन, फैजी बाबा, शकील अहमद, आसिम अहमद, अजहर समी, परवेज, सईदुल्लाह, रहमत आदि भी शामिल थे। मुख्यमंत्री के जिले में रहने के बाद भी जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए मियां साहब ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थाओं एवं दलों के पदाधिकारियों ने किया जलूस का स्वागत

अली नगर चौराहे पर जावेद अहमद, परवेज अख्तर, शेख आलम, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से चरनलाल चौराहे पर सैयद इरशाद, अनीस, आफताब अहमद, शकील शाही, अदील अख्तर, बेनीगंज चौराहे पर इमामचौक मोत्वल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला, परवेज आलम, मिस्बाउददीन, राजु, फिरोज अहमद, कलीम, फ रजन, नागरिक सुुरक्षा कोर के सदस्यों ने, घासीकटरा चौराहे से मिर्जापुर रोड पर गणेश पूजा समिति के संजय जायसवाल, सुनील अग्रवाल पंकज गुप्ता, विशाल गुप्ता, विकास गुप्ता, मनोज अग्रहरि, मिर्जापुर में रिजवान, मास्टर मक्सूद, खुनीपुर चौराहे पर अशफ ाक मेकरानी, लडडन खान, अकरम, असगर आलम व कौमी एकता कमेटी के अन्य लोगों ने, मियॉ बाजार में राजीव रस्तोगी, ऋ षभ रस्तोगी, डॉ. के. शर्मा मान और चौराहे पर पूर्व पार्षद विश्वनाथ समेत काफी लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। इनमें पूर्व प्रधानाचार्य ईसा खान, पार्षद मो. असलम सन्नु, डॉ. मुमताज अहमद, शमशेर अली, अब्दुर रहमान, महमूद, मोईन अहमद, आर्य समाज मंदिर बक्शीपुर में शमशाद पहलवान, शहजादे, अग्रवाल भवन के पास चंदन अग्रवाल, शकील अहमद, आफताब अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed