फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   राष्ट्रवादी युवा वाहिनी ने भंसाली का पुतला जलाया

राष्ट्रवादी युवा वाहिनी ने भंसाली का पुतला जलाया

Wed, 24 Jan 2018 10:57 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 24 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रवादी युवा वाहिनी ने भंसाली का पुतला जलाया
अशोक तिराहे पर राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पद्मावत फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पद्मावत फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए बुधवार को राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान अशोक तिराहे पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला जलाकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फिल्म का प्रसारण किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


संगठन के पूर्वांचल उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष सूरज राय की अगुवाई आयोजित प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि फिल्म के माध्यम से संजय लीला भंसाली करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। रानी पद्मावती ने खिलजी के चरित्र से खिन्न होकर जौहर किया था, लेकिन फिल्म में इसे दूसरे ढंग से दिखाया गया है। निजी स्वार्थ के लिए गौरवशाली इतिहास से छेड़छाड़ की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर किसी भी सिनेमा हाल ने पद्मावत का प्रसारण करने का प्रयास किया तो उसे कड़ा विरोध झेलना पड़ेगा। इस दौरान अखंड प्रताप सिंह, विनीत सिंह श्रीनेत, मोहित पांडेय, सुनील वत्स, लवकुश, प्रवेश अग्रहरि, प्रशांत पांडेय, संदीप पांडेय, करुणेश पांडेय, हिमांशु पांडेय, अमन सिंह, सिद्धांतमणि विक्रांतमणि त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पद्मावत फिल्म का प्रसारण रोकने के लिए बांसी स्टैंड स्थित सिनेमा हाल के सामने प्रदर्शन किया और सिनेमा हॉल के प्रबंधक को ज्ञापन देकर फिल्म प्रसारित न करने की मांग की। जिलाध्यक्ष अक्षय तिवारी ने कहा कि राजपूत समाज के साथ यह सभी हिंदू समाज के सम्मान पर चोट है। हिंदू जनमानस की भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में शशांक कुमार सिंह, आनंद प्रताप सिंह, गौतम मिश्र, हिमांशु सिंह, सोमेश मणि त्रिपाठी, रजनीश सिंह, मनीष पांडेय, अमरेंद्र पांडेय, मनोज सिंह, नवीन सिंह, विनय राजभर, राजदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह बघेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed