फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दो गांवों के तीन घरों में चोरी

दो गांवों के तीन घरों में चोरी

Sun, 14 Jan 2018 11:07 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Sun, 14 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
दो गांवों के तीन घरों में चोरी
भनवापुर(सिद्धार्थनगर)। कोहरे का लाभ लेते हुए शनिवार रात चोरों ने त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों के तीन घरों से कपड़ा, नकदी, आभूषण समेत चोर लाखों का माल समेट ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर गृह स्वामियों ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं क्षेत्र में लगातार बढ़ रहीं चोरियों से लोगों में भय बना हुआ है। पहली घटना त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बौनाजोत गांव में हुई। यहां रामभवन गिरि के परिवार के सदस्य बरामदे में सोए थे। पीछे के रास्ते से घुसे चोर कमरों में रखे बक्सा उठाकर गांव के बाहर ले आए। सुबह लोगों की नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा देख परिजन हतप्रभ गए। गृहस्वामी के मुताबिक बक्से में रखी दो सोने का माला, सोने की बिंदी, झुमका, दो जोड़ी चांदी का पायल गायब ले गए। वहीं बक्से के कपड़ों को जला दिया गया था। दूसरी घटना पास के ही मोहम्मदपुर गांव की है। यहां चोरों ने कमरुन्निशा के मकान को निशाना बनाया। परिवार के लोग कमरों में सो रहे थे। रात में करीब दो बजे के आसपास चोर अंदर दाखिल हुए। आवाज हुई तो घरवालोें ने बिल्ली समझकर अनदेखा कर दिया। सुबह नींद खुली तो सोने-चांदी के जेवरात, नकदी आदि सामान गायब थे। कमरुन्निशा के मुताबिक चोर दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने का टॉप्स, पांच हजार नकदी व अन्य सामान ले गए हैं। इसी गांव के इलाकत के घर की कुंडी तोड़कर घुसे चोरों ने तीन बक्से, एक अटैची व गोदरेज की आलमारी को लॉक तोड़कर चांदी के आभूषण ले गए। इस संबंध में एसओ ब्रह्मानंद गौड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed