{"_id":"5a2d5ae24f1c1ba7678c0baa","slug":"151512921826-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मिनट में मेधावियों के कायल हुए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मिनट में मेधावियों के कायल हुए सीएम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मंच पर महज दो मिनट में ही मेधावियों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर न सिर्फ लोगों आकर्षित किया बल्कि मुख्यमंत्री को भी प्रभावित करने में कामयाब हुए। छोटे-छोटे बच्चों ने संस्कृत, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में स्वच्छ भारत मिशन, ग्लोबल वार्मिंग समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कराने के साथ ही श्रीमद्भागवत के श्लोकों के माध्यम से देश की परंपरा और संस्कृति का सार भी बताया।
बेहतर भाव भंगिमा के साथ संक्षेप में अपनी बात रखते विद्यार्थियों को देखकर संचालक डॉ भगवान सिंह खुद को यह कहने से नहीं रोक सके कि इन बच्चों को देखकर शायद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना बचपन याद आ रहा होगा। मुख्यमंत्री भी बच्चों की प्रतिभा के कायल दिखे और कुर्सी पर थपथपा कर उत्साह बढ़ाते रहे। आर्मी पब्लिक स्कूल के मुदित मोहन ने संस्कृत के श्लोकों से स्वच्छ भारत मिशन की विशेषता बताई, तो सरस्वती विद्या मंदिर सुभाषनगर के मानव मिश्र ने जयंतु संस्कृत-जयंतु भारत... श्लोक से देश की सभ्यता और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।
चंद्रकांति देवी रमावती देवी की एश्वर्या ने अंग्रेजी में भाषण देकर ग्लोबल वार्मिंग के प्रति सचेत किया और बेहतरी के सुझाव भी दिए। एमपी इंटर कॉलेज के गणेश पांडेय ने श्रीमद्भागवत के श्लोकों को पढ़ना शुरू किया तो सभागार तालियों से गूंज उठा।