{"_id":"5a21af4f4f1c1bc8678bf231","slug":"151512157007-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलीलाबाद नपा, मगहर नपं पर भाजपा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलीलाबाद नपा, मगहर नपं पर भाजपा का कब्जा
Sat, 02 Dec 2017 01:16 AM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
जीत के बाद मिले प्रमाण पत्र को दिखाते श्याम सुंदर वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद और मगहर नगर पंचायत सीट पर जीत दर्ज कर भाजपा प्रत्याशियों ने जिले के चार निकायों में से दो पर कब्जा कर लिया। खलीलाबाद में श्यामसुंदर वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को जगत जायसवाल को और मगहर में त्रिकोणीय मुकाबले में संगीता वर्मा ने शमशा परवीन को हराया। वहीं नगर पंचायत मेंहदावल से बसपा प्रत्याशी प्रमिला जायसवाल और नगर पंचायत हरिहरपुर से निर्दलीय जितेंद्र कन्नौजिया चुनाव में विजयी घोषित किए गए। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां चार चक्र की मतगणना हुई। यहां कुल 23163 मतों की गणना हुई। जिसमें 327 मत अवैध घोषित हुए। यहां भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा को 8325 और बसपा प्रत्याशी जगत जायसवाल को 8166 मत मिले। नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद पर कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां कुल 12368 मतों की गणना हुई। जिसमें 30 मत नोटा के थे और 25 मत अवैध और 12313 मत वैध पाए गए। यहां बसपा प्रत्याशी प्रमिला जायसवाल को 4434 मत मिला और वह 1518 मतों से चुनाव जीतीं। जबकि भाजपा प्रत्याशी तारा देवी को 2916 मत मिला और दूसरे स्थान पर रही। नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद पर कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैैदान में थे। यहां कुल 9720 मतों की गणना हुई। जिसमें 228 मत अवैध और 9492 मत वैध पाए गए। जिसमें भाजपा की संगीता वर्मा 2156 मत मिला और 152 मतों से चुनाव जीतीं। निर्दलीय प्रत्याशी शमशा परवीन 2003 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। नगर पंचायत हरिहरपुर में कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां कुल 5808 मतों की गणना हुई। जिसमें 16 मत नोटा, 157 अवैध और 5635 मत वैध पाए गए। जिसमें निर्दल प्रत्याशी जितेंद्र कन्नौजिया 3677 मत मिला और 1833 मतों से चुनाव जीत गए। जबकि भाजपा प्रत्याशी बनवारी लाल 1844 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि चारों निकायों के विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग अफसरों ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।