फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लखनऊ में डायवर्सिटी पार्क, गोरखपुर में बनेगा इको पार्क

लखनऊ में डायवर्सिटी पार्क, गोरखपुर में बनेगा इको पार्क

Mon, 23 Oct 2017 09:26 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में डायवर्सिटी पार्क, गोरखपुर में बनेगा इको पार्क
निर्माणाधीन चिड़ियाघर का निरीक्षण करने पहुंचे वन मंत्री दारा स‌िंह। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। निर्माणाधीन चिड़ियाघर का निरीक्षण करने पहुंचे वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने लखनऊ में 5000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में डायवर्सिटी पार्क बनाने का एलान किया। मंत्री ने कहा कि पार्क इको फ्रेंडली होगा। इसे टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस तरह का पार्क देश के किसी दूसरे राज्य में नहीं होगा। यूपी सरकार का मकसद इको टूरिज्म को बढ़ावा देना है। इसका हब पूर्वांचल को बनाया जाएगा। गोरखपुर में इको पार्क बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर के निरीक्षण के बाद वन मंत्री ने मीडिया से कहा कि पूर्वांचल को इको टूरिज्म का हब बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पौराणिक, एतिहासिक स्थल और प्राकृतिक संसाधनों की जानकारी जुटाई जा रही है। गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर सहित अन्य जिलों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। वन क्षेत्र भी खूब हैं। इसको ध्यान में रखकर ही पूर्वांचल को पर्यटन के नक्शे पर लाने की कवायद की जा रही है। विनोद वन को पर्यटन के लिहाज से और बेहतर बनाने का फैसला किया गया है। पर्यटन के लिहाज से गोरखपुर का रामगढ़ताल एक मिसाल है।
विज्ञापन


सैलानियों के लिए बनेंगे डाक बंगले
पर्यटकों को रिझाने के लिए डाक बंगले बनवाए जाएंगे। गोरखपुर मंडल में वन विभाग के तमाम पुराने डाक बंगले खाली हैं। इनकी मरम्मत कराई जाएगी। बंगले आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस होंगे। नए डाक बंगले बनवाने के प्रस्ताव भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed