{"_id":"5985cb2a4f1c1b24398b48fa","slug":"151501940522-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत, 16 नए मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत, 16 नए मरीज भर्ती
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में बीते 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही 16 नए मरीज भर्ती किए गए हैं।
पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में बीमारी के चलते लगातार दो दिनों में तीन-तीन मरीजों की जान जा चुकी है। अब 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत हो गई। इनमें खलीलाबाद निवासी 22 वर्षीय कंचन पुत्री हरिदास, सिवान बिहार निवासी साढ़े छह वर्षीय सूर्यांश पुत्र उपेंद्र कुमार और पिपरा कुशीनगर का 11 वर्षीय ओम गुप्ता पुत्र सुनील शामिल हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में इस साल बीमारी से मरने वालों की संख्या 114 हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 10 मरीजों को जहां डिस्चार्ज कर दिया गया, वहीं 16 नए मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें गोरखपुर और कुशीनगर के पांच-पांच, बस्ती-सिद्धार्थनगर के दो-दो और देवरिया-बिहार के एक-एक मरीज शामिल हैं। इस वर्ष अब तक मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस के 432 मरीज भर्ती हुए हैं। 78 मरीजों का इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में जारी है।