फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इनरव्हील मेहंदी और निबंध प्रतियोगिता

इनरव्हील मेहंदी और निबंध प्रतियोगिता

Sun, 30 Jul 2017 02:10 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
इनरव्हील मेहंदी और निबंध प्रतियोगिता

विज्ञापन
गोरखपुर।
इनरव्हील गोरखपुर रेनबो की ओर से शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में सावन के उपलक्ष्य में मेहंदी, कला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में सुरभि यादव, ड्राइंग में मोनिका और निबंध लेखन में प्रियंका यादव ने पहला पुरस्कार हासिल किया। दो घंटे चली प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वच्छता और पर्यावरण का संरक्षण देकर लोगों को जागरूक किया।

प्रतियोगिता के मेहंदी मुकाबले में प्रतिभागियों ने महिलाओं के हाथों में अलग-अलग सुंदर डिजाइन बनाए और खूब वाहवाही लूटी। निबंध प्रतियोगिता में देश की समस्या बताते हुए किसी एक विषय पर लिखने को कहा गया। प्रतिभागियों ने ट्रैफिक, भ्रष्टाचार आदि विषयों पर लेख लिखे। विभिन्न स्कूलों करीब 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में सुरभि यादव ने पहला, सफीना ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रियंका यादव पहले, प्रशांत यादव दूसरे और नीलेश पासवान तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह से ड्राइंग प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम, अभिषेक कुमार गौतम द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित दिया। इस मौके पर सचिव स्मिता अग्रवाल, पूजा गोयल, रचना धूलिया, मनीषा सिंह, रश्मि सिंह, रेशमा जैन, मिलन अग्रवाल, कंचनी, अंजू श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed