{"_id":"594ad2784f1c1b7b378b4573","slug":"151498075768-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 मिनट की बारिश से दो घंटे जलभराव, कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 मिनट की बारिश से दो घंटे जलभराव, कीचड़
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्री मानसून की 40 मिनट की बारिश से ही बुधवार को करीब दो घंटे तक आधे शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया तो शाम तक नालियाें से निकला कीचड़ जमा रहा। डीएम के आवास से लेकर कलेक्ट्रेट, आरटीओ, मंडी परिषद समेत कई सरकारी दफ्तरों के परिसर में भी डेढ़ से दो फुट तक पानी लग गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार से गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में मानसून दस्तक दे देगा। ऐसे में जब थोड़ी सी बारिश में शहर का यह हाल हो जा रहा है तो मानसूनी बारिश में जलभराव से निपटने के इंतजामियों के वादे कितने देर तक ठहरेंगे यह बताने की जरूरत नहीं है।
मंगलवार की देर रात हुई करीब आधे घंटे की बारिश से हुआ जलभराव तो सुबह तक खत्म हो गया मगर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक बादल घिर गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 40 मिनट बाद जब बारिश थमी तो शहर के कई पाश इलाकों से लेकर निचले इलाकों तक जलभराव हो गया। बारिश के बाद अचानक जब लोग सड़कों उतरे तो हरि ओम नगर, विजय चौराहा, गणेश चौक, कचहरी चौराहा, रेती चौक, असुरन समेत दर्जन भर से अधिक मार्गों पर जाम लग गया। ऐसे में लोगों को जलभराव के साथ ही जाम की भी दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी। तीन बजे तक किसी तरह जलभराव समाप्त हुआ तो नालियों से निकला कचड़ा सड़कों पर फैल गया जिसपर फिसलकर कई लोग घायल भी हुए।
महेवा मंडी में व्यापारियों की बढ़ी सांसत
गोरखपुर। सफाई के मद में हर माह 60 लाख खर्च करने के बाद भी महेवा मंडी के व्यापारियों की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। बुधवार को भी थोड़ी सी बारिश में पूरी मंडी घुटने भर पानी के साथ ही कीचड़ से भर गई। तमाम व्यापारियों की दुकानों में पानी घुस गया जिससे उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा। यही हाल साहब गंज मंडी का भी रहा। वहां भी घंटों जलभराव से व्यापार प्रभावित रहा।
विज्ञापन
कुर्सियां, फाइलें लेकर दौड़ते रहे कर्मचारी
गोरखपुर। कलेक्ट्रेट के भू-लेख विभाग, अभिलेखागार, एडीएम दफ्तर समेत कई विभागों के साथ ही आरटीओ आदि विभागों के कर्मचारी छतों से गिर रहे पानी से फाइल, कंप्यूटर आदि को बचाने को जूझते रहे।