{"_id":"5935c4074f1c1b19098b45fe","slug":"149669582918-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अध्यक्ष पर गैंगेस्टर व गुंडा एक्टठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ अध्यक्ष पर गैंगेस्टर व गुंडा एक्टठ
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर रविवार को हुए बवाल के बाद नामजद छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ अमन यादव और छात्रनेता कमलेश यादव के खिलाफ कैंट पुलिस ने गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन दोनों के खिलाफ बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसी सिलसिले में पुलिस ने सोमवार को कई जगह दबिश भी दी लेकिन छात्रसंघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
बीए में एडमिशन के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा के समय एबीवीपी और दूसरे छात्र संगठन के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर कहासुनी हुई, फिर पुलिस के सामने ही मारपीट होने लगी। जमकर लात-घूसे चले। बाद में एबीवीपी के कार्यकर्ता शुभम सिंह की तहरीर पर कैंट पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव, कमलेश यादव, सुनील पासवान, राजीव यादव और रवि यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। 35 अज्ञात के खिलाफ भी मारपीट, जानमाल की धमकी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। कैंट इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव और कमलेश के खिलाफ गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
छात्रसंघ अध्यक्ष के कैंपस में घुसने पर रोक लगाने की मांग
:::: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव के यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसने पर रोक लगाने की मांग की है। इसी सिलसिले में एबीवीपी का एक प्रतिनिधि मंडल कुलपति प्रो. वीके सिंह से भी मिला। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि जिन छात्रनेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, उन सबको कैंपस के बाहर रखा जाए। ऐसा नहीं हुआ तो अराजकता बढ़ेगी।