{"_id":"593593634f1c1b5c7f8b4574","slug":"149668337712-salempur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक के लिए दबाव डाल रहा सौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक के लिए दबाव डाल रहा सौहर
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। एक युवक पत्नी पर तलाक के लिए दबाव डाल रहा है। ऐसा नहीं करने पर घर से निकाल दिया और मारपीट कर रहा है। मायके पहुंच कर रात में उपद्रव मचा रहे पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव निवासी हसबुन निशा की शादी खामपार थानाक्षेत्र के बलिवन गांव निवासी नसरूदीन के साथ आठ साल पहले हुई। शादी के कुछ साल बाद इससे ससुराल वाले इसे प्रताड़ित करने लगे। करीब एक साल पूर्व पति ने पत्नी पर तलाक के लिए दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर घर से निकाल दिया। तब से हसबुन मायके में रह रही है। रविवार की रात जेठ और पति घर पर पहुंचे और तलाक देने की बात को लेकर बवाल करने लगे। इसकी शिकायत मायके वालों ने पुलिस से कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया, जबकि जेठ भाग निकला। सोमवार सुबह थाने पर पहुंची पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर कार्रवाई करने की मांग की। महिला करीब चार घंटे तक लार थाने पर बैठी रही। पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। लार एसओ भीष्म पाल सिंह ने पल्ला झाड़ते हुए बताया कि खामपार का मामला है। उसे स्थानीय थाने में शिकायत करनी चाहिए। कुछ देर बाद फिर बताया कि उसके पति को हिरासत में रखा गया है। शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।