{"_id":"593585314f1c1b1e7c8b456b","slug":"149667974316-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुनवाई न नोटिस, सीधे सील होंगे प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुनवाई न नोटिस, सीधे सील होंगे प्रतिष्ठान
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर में बिना पार्किंग या फिर तय मानक के मुताबिक पार्किंग नहीं रखने वाले होटल और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की मुश्किले बढ़ने वाली हैं। इस बार जीडीए इन्हें कोई छूट नहीं देने का मन बना चुका है। सुनवाई और नोटिस की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, लिहाजा 8, 13 और 22 को चलने वाले संयुक्त अभियान में इन होटलों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अगर पार्किंग नहीं मिली तो उन्हें सील कर दिया जाएगा। ये सील तभी तोड़ा जाएगा जब संबंधित प्रतिष्ठान पार्किंग का इंतजाम नहीं कर लेंगे। तीन अलग-अलग तारीखों में चलने वाली इस कार्रवाई में जीडीए के साथ ही नगर निगम के भी अफसर रहेंगे।
शासन की सख्ती के बाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) और नगर निगम ने संयुक्त तौर पर 44 ऐसे प्रतिष्ठान चिह्नित किए थे, जिनके पास पार्किंग नहीं है या प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र के मुताबिक पार्किंग नहीं बनाया गया। इनमें से नौ ने अपनी खामियां दुरुस्त कर ली, मगर 35 अभी भी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं। प्राधिकरण के मुख्य अभियंता संजय सिंह ने बताया कि इन सभी को नोटिस भेजकर पार्किंग का इंतजाम कर लेने की चेतावनी पूर्व में ही दी जा चुकी है। अब इन्हें कोई राहत नहीं मिलने वाली है। अभियान के दौरान सभी प्रतिष्ठानों का सील होना तय है।