फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रदेश में डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती-राकेश

प्रदेश में डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती-राकेश

Mon, 05 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती-राकेश
‘प्रदेश में डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती’
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार जन कल्याण के लिए कर रही काम
खलीलाबाद में लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले पर हुई पत्रकार वार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। इसी के तहत प्रदेश में शीघ्र ही डेढ़ लाख पुलिस की भर्ती होगी। युवाओं को रोजगार देने के साथ स्वरोजगार की व्यवस्था की जाएगी। खलीलाबाद में लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले पर पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है, जो बेमिसाल रहा। सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है। यह सरकार गरीबों और किसानों को समर्पित होते हुए सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रही है। भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्टी के नीतियों की जानकारी गांव-गांव में पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने देश के अंदर कार्य संस्कृति बदलने का कार्य किया है।

प्रदेश के अंदर 74 दिन में नया भारत दिखाई देने लगा है। सकारात्मक दृष्टि हर व्यक्ति को प्रतीत हो रहा है। गांव गरीब, किसान की प्रदेश सरकार है। उन्होंने कहा कि आज थानों के अंदर फरियादियों के द्वारा शिकायत किए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। समाजवादी सरकार ने मुकदमा दर्ज नहीं होने से अपराध छिपे रहते थे। आज अपराध की संख्या जरूर ज्यादा दिख रही है। लेकिन मुकदमा दर्ज करने में कोई भी थानेदार हीलाहवाली नहीं कर रहा है। कहा कि पिछले 15 वर्षों में प्रदेश के अंदर अराजकता, गुंडाराज कायम हो गया था। थानों के अंदर फरियादियों की शिकायत नहीं सुनी जाती थी लेकिन अब फरियादियों को त्वरित न्याय पुलिस द्वारा दिया जा रहा है। इससे पूर्व पार्टी के जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, महामंत्री जगदंबा लाल श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, हैपी राय, धनंजय पांडेय आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed