{"_id":"5934564c4f1c1bed268b45e9","slug":"149660220114-khalilabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों के पिता पर आया युवती का दिल--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों के पिता पर आया युवती का दिल--
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बच्चों के पिता प्रेमी के घर आ पहुंची युवती
-शादी की जिद करने पर प्रेमी के घरवालों ने बुलाई पुलिस
- दोनों पक्षों को आपसी बातचीत के लिए थाने बुलाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा (संतकबीरनगर)।
सांथा क्षेत्र के एक गांव की 20 साल की युवती का दिल दो बच्चों के पिता पर आ गया। रविवार को प्रेमी के घर पहुंची युवती विवाहित प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ गई। इससे भड़के प्रेमी के घरवालों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पहुंच कर मामले को समझा-बुझाकर माहौल को शांत कराया। एसओ ने महिला पुलिस के साथ युवती को महिला थाने भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमी युवक मुंबई में रहता है। इन दिनों वह घर पर ही था। गांव में रहने वाली युवती से उसका प्रेम चल रहा था। युवती की मां की मौत दो साल पूर्व हो गई थी। सौतेली मां से युवती अक्सर तकरार होती है। दो माह पूर्व सौतेली मां ने युवती से वास्ता नहीं रखने की धमकी दी थी। तभी से वह प्रेमी युवक के चक्कर में पड़ गई है। सौतेली मां दूसरे शहर में एक बच्चे का इलाज कराने गई थी। इसी का फायदा उठाकर युवती रविवार को प्रेमी के घर आ गई थी।
युवती का कहना है कि वह प्रेमी से ही शादी करेगी। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि क्षेत्र की एक 20 साल की युवती का कुछ महीनों से गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी दो बच्चों का पिता भी है। मौका तलाश कर दोनों एक-दूसरे से मिलते रहते थे। दोनों परिवारों को यह बात पसंद नहीं थी। इसे लेकर शुक्रवार को कुछ विवाद भी हो गया था। इसी बात से नाराज होकर युवती रविवार को लड़के के घर आ गई। लड़के के घर वालों ने बाहर से कुंडी लगाकर 100 नंबर को फोन कर दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने माहौल को शांत करते हुए युवती को साथ लेकर थाने पर चली आई।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों को सोमवार को थाने पर बुलाया गया है। मामले में आपसी बातचीत से सहमति नहीं बनी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।