फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आठ माह पहले बना नाला ध्वस्त

आठ माह पहले बना नाला ध्वस्त

Sun, 04 Jun 2017 02:04 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
आठ माह पहले बना नाला ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
शिवापुरम-मयूर विहार नाले का हाल देखकर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल का पारा चढ़ गया। आठ माह पहले बना नाला ध्वस्त देखकर विधायक ने नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह को पत्र लिखकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।

विधायक स्थानीय लोगों की मांग पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि आठ माह पहले बना नाला ढह चुका है। इसकी वजह से क्षेत्र में जलभराव की समस्या है। इससे मयूर विहार का पार्क भी बदहाल हो गया हैै। विधायक ने लोगों को नाला निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं चतुर्वेदी नर्सिंग होम के पास नाला अधूरा मिला। इसके लिए अधिशासी अभियंता को नाला शीघ्र पूरा कराने के लिए कहा। लोगों ने बताया कि नाला टूटा होने से घरों में पानी घुस आता है। इससे दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। मयूर विहार पार्क में 5-6 फीट गहरे गड्ढे दिखाए। बताया कि इसमें सुअर बैठते हैं, जिससे इंसेफेलाइटिस फैलने की आशंका बनी रहती है। इस पर विधायक ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर नाले का निर्माण पूर्ण कराने, इसकी जांच कराने और पार्क का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन


- विधायक के निरीक्षण में ध्वस्त मिला नाला
- आठ महीने पहले बना था, नगर आयुक्त से जांच कराने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed