फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गरज के साथ झमाझम बारिश, ओले भी पड़े

गरज के साथ झमाझम बारिश, ओले भी पड़े

Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
गरज के साथ झमाझम बारिश, ओले भी पड़े
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। देर शाम गरज के साथ झमाझम बारिश ने लोगों की मुसीबत भी बढ़ा दी है। कई जगह ओले भी पड़े। बड़हलगंज में बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। शहर में कई स्थानों पर जलभराव वाली स्थिति बन गई। हालांकि गेहूं और दलहन फसलों के लिए यह काफी फायदेमंद होने से किसान खुश हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार के अलावा अगले सप्ताह भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी उत्तरप्रदेश पर काफी सक्रिय होने की वजह से शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। सुबह से ही रुक रुककर बारिश होती रही। शाम को गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि जम्मू कश्मीर से उठा पश्चिमी विक्षोभी काफी सक्रिय होकर पूर्वी उत्तरप्रदेश पर पहुंचा है। इसकी वजह से बारिश हो रही है। शुक्रवार रात तक 16 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो गई। साथ ही उन्होंने कहा कि शनिवार को भी बारिश होगी। इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर 10 फरवरी को दस्तक दे सकता है। इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फवारी की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तरप्रदेश में खास कर उत्तरी तराई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। 16 फरवरी तक यहां फिर से बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मोबाइल पर बात कर रहे युवक पर बिजली गिरी, मौत

गोपालपुर। गोला क्षेत्र के डांडी खास गांव में तेज बारिश के दौरान मोबाइल फोन से बात कर रहे युवक धनंजय पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वह अपनी बुआ के घर आया था। परिजनों के मुताबिक धनंजय शुक्रवार सुबह गांव में मोबाइल लेकर शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। वह पेड़ के नीचे रुक कर मोबाइल फोन पर किसी से बात करने लगा। तभी तेज आवाज के साथ तड़तड़ाती हुई बिजली उसके ऊपर गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने उसे आनन-फानन में पीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। लेकिन रास्ते में ही कौड़ीराम के पास धनंजय की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed