फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दुर्ग एक्सप्रेस में परीक्षार्थियों का कब्जा

दुर्ग एक्सप्रेस में परीक्षार्थियों का कब्जा

Mon, 24 Dec 2018 12:08 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Mon, 24 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दुर्ग एक्सप्रेस में परीक्षार्थियों का कब्जा
Indian Railway
गोरखपुर। ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा देने के बाद लौट रहे परीक्षार्थियों ने दुर्ग एक्सप्रेस की कई स्लीपर बोगियों में कब्जा कर लिया। परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने से आरक्षित बर्थ वाले यात्री परेशान हो गए। रविवार को दोपहर करीब एक बजे काफी संख्या में परीक्षार्थी स्टेशन पहुुंच गए। ज्यादातर यात्री देवरिया, सलेमपुर, भटनी, मऊ, वाराणसी जाने वाले थे। स्टेशन पर जैसे ही पता चला कि नौतनवां से दुर्ग जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस कुछ ही देर में रवाना होने वाली है, परीक्षार्थी उसमें चढ़ गए।
विज्ञापन


अचानक भीड़ बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। परीक्षार्थी ज्यादातर स्लीपर बोगियों में चढ़ गए और कब्जा कर लिया। ऐसे में बहुत से यात्रियों को सीट ही नहीं मिली। उनका कहना था कि जब परीक्षा पहले से घोषित थी तो रेल प्रशासन को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed