{"_id":"5c058484bdec2241a43f8dce","slug":"141543865476-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स की बाउंड्रीवाल गिरने में ठेकेदार की लापरवाही उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स की बाउंड्रीवाल गिरने में ठेकेदार की लापरवाही उजागर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
रविवार को काम के दौरान करीब 30 मीटर लंबाई में एम्स की बाउंड्रीवाल गिर गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एम्स की बाउंड्रीवाल गिरने के मामले की जांच में प्राथमिक तौर पर ठेकेदार की लापरवाही की बात सामने आई है। जीडीए सचिव ने प्राथमिक रिपोर्ट उपाध्यक्ष को सौंप दी है। रिपोर्ट के मुताबिक दो जेई निर्माण की निगरानी करने के लिए मौके पर नहीं थे। जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप में ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
नंदानगर क्रासिंग से रामगढ़ताल के पास एसटीपी तक करीब 1400 मीटर लंबे नाले का निर्माण हो रहा है। करीब आठ करोड़ की लागत से बन रहे इस नाले का 40 फ ीसदी काम पूरा हो चुका है। रविवार को काम के दौरान करीब 30 मीटर लंबाई में एम्स की बाउंड्रीवाल गिर गई। चार मजदूरों को मामूली चोटें आईं थीं।
उसके बाद जीडीए उपाध्यक्ष ने जीडीए सचिव को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए थे। सोमवार को सचिव राम सिंह गौतम ने जीडीए उपाध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में निर्माण के दौरान ठेकेदार की ओर से सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने का जिक्र किया गया है।